रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर चौराहे स्थिति लखनऊ इलाहाबाद हाईवे पर बोलेरो बाईक व साईकिल की भिड़ंत हो गई। जिसमे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हो गये।
आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक बीती रात लगभग 11:00 बजे रतापुर चौराहे स्थिति भैंसों का चट्टा के पास बोलेरो सवार गोदभराई समारोह लखनऊ से वापस लौट रहे थे कि तभी रतापुर चौराहा पहुंचने से पहले ही अचानक मोटरसाइकिल सामने आ गई। जिसे बचाने के चक्कर मे बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसकी चपेट में साईकिल सवार भी आ गया।
इस सड़क हादसे में दो की मौत हो गई और करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये। सूचना पाकर पहुंची मिल एरिया थाने की पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है तथा अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

0 टिप्पणियाँ