सलिल पांडेय, सम्पादक, मर्द/ विंध्यप्रसाद, मिर्जापुर
मिर्जापुर: सत्तापक्ष के जिलाध्यक्ष के चुनाव की फार्मेलिटी (औपचारिकता) 20 नवम्बर को पूरी कर पर्यवेक्षक के लखनऊ जाते ही कई दावेदार उन्हें पिछिया लिए और लखनऊ में जाकर डेरा डाल दिए हैं । कुछ पिछड़ गए, वे आज जाएंगे ।
गणेश-परिक्रमा जबरदस्त होगी--
सभी प्रमुख दावेदार अपने अपने महादेव की गणेश परिक्रमा कर वरदान मागेंगे । क्योंकि सत्ता पक्ष के संगठन की कुर्सी मामूली नहीं । यह रत्नजटित सिंहासन ही होता है । दसो नहीं बीसों उंगलियां घी में रहेंगी ।
2022 के चुनाव को ध्यान रखकर बटेगी रेवड़ी--
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुणा-गणित लगाकर अध्यक्षी मिलने की संभावना है । लिहाजा नामांकन आदि गौण ही रह सकता है । जातीय तराजू पर तौल होगा । साथ ही पार्टी-फंड को मज़बूत आधार देने वाले को वरीयता मिल सकती है ।
पावरफुल महामंत्री की रहेगी नजर-
मिर्जापुर ही नहीं पूरे प्रदेश के अध्यक्ष पद का फाइनल टच पावरफुल महामंत्री द्वारा ही तय किया जाएंगा, इसलिए हर दावेदार अपने प्रदेश के आकाओं से गुहार लगाएगा कि वे महामंत्री जी को साधें ।
30 नवम्बर को हो सकती है घोषणा लिहजा तब तक लगभग सभी दावेदार अपने अपने ईष्टदेवताओं की शरण में रहेंगे ।

0 टिप्पणियाँ