भाजपा ने कर दिया कुछ ऐसा कि, लोग चारों ओर कर रहे हैं प्रशंसा।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: काफी प्रतीक्षा के बाद अंततोगत्वा भारतीय जनता पार्टी ने मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि के पदों पर मनोनयन कर ही दिया।
      आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक कस्बे के रहने वाले पूर्व नगर अध्यछ सूर्य प्रकाश वर्मा को महराजगंज मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया है। वहीं आरएसएस से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी अवधेश मिश्रा निवासी हलोर को जिले का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। 
     इनके मनोनयन पर भाजपा नेताओं पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, प्रभात साहू, एमडी पासी, विद्यासागर अवस्थी, भूपेश मिश्रा, सरदार फतेह सिंह सहित तमाम भाजपाइयों में स्वागत किया और खुशी जताई है। सूर्य प्रकाश वर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता राष्ट्रीय परिषद सदस्य राम शंकर वर्मा के परिवार से संबंध रखते हैं।
    वहीं भाजपा जिला कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पहरेमऊ मंडल के अध्यक्ष के पद पर कुसमहुरा गांव के रहने वाले सुरेश मौर्या को मंडल अध्यक्ष और सुल्तानपुर गांव के रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रधान संतलाल लोधी को जिला प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन पर भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामशंकर वर्मा ,भूपेश मिश्रा ,पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ,व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन साहू ,रामअभिलाख लोधी ,जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू सहित बड़ी तादाद में लोगों ने खुशी जताई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ