घर से बाजार कहकर निकली दो नाबालिक लड़कियां गायब।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बीते 24 घंटे पूर्व कोतवाली क्षेत्र के खेरवा गांव निवासिनी दो नाबालिग लड़की उम्र 13 वर्ष कहीं गायब हो गई है। काफी खोजबीन के बाद जिनका पता नहीं चल सका है। थके-हारे परिजनों ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर दोनों नाबालिग लड़कियों को बरामद करने की बात कहीं है।
     आपको बता दें कि, कोतवाली पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में वादिनी सीमा देवी पत्नी अशोक कुमार निवासी ग्राम खेरवा मजरे मुरैनी ने कहा है कि, 3 नवंबर 2019 दिन रविवार लगभग 3:00 बजे उनकी नाबालिग पुत्री अंतिमा उम्र 13 वर्ष व उसकी सहेली सिम्मी पुत्री सत्यदेव उम्र 13 वर्ष निवासिनी अमर गंज जनपद बाराबंकी जो अपने मामा माताफेर पुत्र भगौती निवासी खैरवा के घर पर रहकर पढ़ाई लिखाई करती थी।
     जोकि, कल 3 नवंबर 2019 दिन रविवार दोपहर लगभग 3:00 बजे उनकी बेटी के साथ डेपार मऊ बाजार के लिए घर से निकली थी। किंतु शाम हो जाने के बाद भी घर वापस नहीं लौटी काफी इंतजार करने के बाद गांव बाजार व रिश्तेदारी तथा नातेदारी में पता किया परंतु दोनों लड़कियों का कहीं पता नहीं चल सका। थक हार कर परिजनों ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए खाने में तहरीर दी है।
      वहीं मामले में एसआई श्याम चंद का कहना है कि, तहरीर मिली है मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच की जा रही है जल्द ही दोनों लड़कियों को बरामद किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ