रबीउल अव्वल व अयोध्या मामले में कोर्ट का फैसला आने को लेकर हुई बैठक।। Kannauj news ।।

आलम कुरेशी
कन्नौज: शहर के हम्मालीपुरा स्थित मदरसा अलजामेअतुल अहमदिया में रबीउल अव्वल व अयोध्या में मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर बैठक की गयी।
       आपको बता दें कि, सोमवार को दोपहर 11 बजे  काजिए जिला  मौलाना अहमद सईद मुजद्दिदी की अध्यक्षता में बैठक की गयी। जिसमें सदर तहसीलदार व कोतवाल  मुख्य रूप से उपस्थिति रहे। मौलाना अहमद सईद मुजद्दिदी ने कहा कि, उनके मज़हबे इस्लाम ने हमेशा पूरी दुनिया को अमन व शान्ती का पैगाम दिया है। दस नवम्बर को जुलूसे मोहम्मदी धूमधाम से निकलेगा। शहर व देहात के लोगों से ज्यादा से ज्यादा तादाद में आने  की उन्होंने अपील की।
      उन्होंने शाशन प्रशासन को भरोसा दिलाया कि, वे सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आने वाले हर फैसले का तहेदिल से सम्मान करेंगे और हर हाल में अपने शहर में अमन व शान्ती कायम रखेंगे। इस मौके पर मौजूद सदर कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने कहा कि, जुलूस मोहम्मदी हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश (जन्म दिवस ) की खुशी में मनाया जाता है और इस साल भी दस नवम्बर को जुलूसे मोहम्मदी धूमधाम से  निकलेगा। कुछ दिन बाद ही सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने वाला है जिसमें सभी लोगों से अमन शांति बनाये रखने की अपील की गई।
      उन्होंने आगे बताया कि, प्रशासन हमेशा आपके साथ है किसी व्यक्ति पर सन्देह हो तो, तुरंत पुलिस को सूचना दे। शोशल मीडिया पर न कोई अफवाह फैलायें और न ही किसी अफवाह पर ध्यान दिया जाय।
       सदर तहसीलदार राजेश कुमार ने अपने वक्तव्य के दौरान सभी को रबीउल अव्वल शरीफ की मुबारक बाद पेश करते हुए कहा कि, कुछ दिनों बाद सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले का हम सब दिल से सम्मान व स्वागत  करें। आपस में मोहब्बत और हिन्दू मुस्लिम भाईचारे का पैगाम समाज तक पहुँचायें।
       इस दौरान मौलाना नूरुद्दीन आफाकी, नन्हूँ खाँ, भोले कुरैशी, हसीम वारसी, नफीस हाशमी, मौलाना जियाउलकमर, मौलाना आफताब, खलीफा उबैदुल हसन, वसीउद्दीन खान, इसके अलावा शहर व गाँवों के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ