रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त शिवगढ़ मंडल अध्यक्ष डॉ0 जीबी सिंह व जिला उपाध्यक्ष शरद सिंह का भवानीगढ़ चौराहे पर वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह भदौरिया के नेतृत्व में फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शशि सिंह भदौरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता रवींद्र कुमार शर्मा, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष पवन सिंह, शालू गुप्ता, सुत्तन सिंह, शिवमूर्ति सिंह कछवाह, वीरेंद्र सिंह, सुंदर सिंह, राकेश सिंह कछवाह, अमर सिंह राठौर, श्रवण पांडेय, रामअवध वर्मा, हर्षवर्धन सिंह, सुनील कुमार, राजाराम लोधी, रामशंकर सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह, रमेश कुमार, राकेश कुमार वर्मा, रामहेत सिंह, आदित्य वर्मा, सोहनलाल, रामशंकर चौहान, रामप्रसाद, योगेश प्रताप, पूर्णेन्द्र सिंह, अजय विश्वकर्मा सहित लोगों ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष डॉ जीबी सिंह को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। वहीं डा0 जीबी सिंह के साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर डॉ0 जीबी सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, वे सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगें और किसी भी कीमत पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता का सम्मान खोने नहीं देगें, कार्यकर्ताओं के मान सम्मान एवं स्वाभिमान को हमेशा बरकरार रखने में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी हित में हर संभव सहयोग करेंगे। श्री सिंह ने कहा कि, जिस अपेक्षा के साथ पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
वहीं जिला उपाध्यक्ष शरद सिंह ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि, भारत एक युवा प्रधान देश है और भारत में करीब 60 प्रतिशत आबादी नौजवानों की है। इस बार उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने करीब 90 प्रतिशत मंडल अध्यक्ष पद की कमान नौजवानों को सौंपी गई है। जिसका असर 2022 के विधानसभा चुनाव में अवश्य देखने को मिलेगा। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र सिंह ने कहा कि, डॉ0 जीबी सिंह को शिवगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा और स्फूर्ति आ गई है। श्री शर्मा ने कहा कि, डॉ0 जीबी सिंह के साथ उन्होंने काफी दिनों तक कार्य किया है, उनका विश्वास है कि, डॉ0 जीबी सिंह पार्टी और कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर बिल्कुल खरा उतरेंगे।
विदित हो कि, शिवगढ़ मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद डॉ0 जीबी सिंह ने मंगलवार को रामपुर टिकरा, ओसाह, शिवगढ़, भवानीगढ़, अहलादगढ़, गूढ़ा, रानीखेड़ा, तिलेण्डा सहित गांव का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

0 टिप्पणियाँ