लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर मोटरसाइकिल रैली निकाल कर जताया विरोध।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आवाहन पर महराजगंज लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने अपनी जायज मांगों को न माने जाने के विरोध में कस्बे के प्रमुख मार्गों पर मोटरसाइकिल रैली निकालकर विरोध जताया और कहा कि, यदि जल्द ही सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो, वह सभी एक साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
     आपको बता दें कि, विवरण के अनुसार उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आवाहन पर संवर्ग की जायज मांगों के समाधान न होने के कारण उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के निर्देशन पर महराजगंज तहसील क्षेत्र के समस्त लेखपालों ने आज दिनांक 19 नवंबर को दोपहर 2:00 बजे कस्बे के रायबरेली रोड, हैदर गढ़ रोड, बछरावां रोड तथा इन्हौना संपर्क मार्ग सहित प्रमुख मार्गो पर मोटरसाइकिल द्वारा रैली निकालकर लेखपाल संघ की आवाज को बुलंद करने का काम किया और विरोध जताया।
      इस मौके पर अध्यक्ष लेखपाल संघ जितेंद्र बहादुर सिंह, विपिन मौर्य, तुषार साहू, अमित शुक्ला, राहुल त्रिवेदी, आद्या प्रसाद, छब्बूराम, गंभीर सिंह, राजाराम सहित महिला व पुरुष अनेक लेखपाल मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ