रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: योगी सरकार के एंटी भू माफिया एस्कॉर्ट की खुली पोल खुलेआम भूमाफिया कर रहे हैं तालाब की जमीन पर मिट्टी डालकर अवैध कब्जा। भले ही प्रदेश की योगी सरकार भू माफियाओं पर शिकंजा कसने का दावा करती हो लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है।
आपको बता दें कि, एक ऐसा ही मामला महराजगंज तहसील क्षेत्र के अतरेहटा ग्राम सभा में देखने को मिला जहां पर गांव के ही दबंग व्यक्तियों द्वारा लगातार तालाब की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। क्या? प्रशासन भू माफियाओं के सामने बौना साबित हो रहा है। यह बात संपूर्ण क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विदित हो कि, अतरेहटा गांव निवासी नीरज कुमार, सत्येंद्र सिंह, अवध किशोर, महेश कुमार साहू, कमलेश, गुड्डू दीक्षित, कृपाशंकर शुक्ला, अमन शुक्ला, बाल किशोर, संदीप साहू आदि लोगों ने उपजिलाधिकारी महराजगंज को शिकायती पत्र देकर कहा है कि, कुछ दबंग प्रतिपक्षी गणों द्वारा तालाब की सुरक्षित भूमि पर मिट्टी डाल कर अवैध कब्जा करके निर्माण कार्य करना चाहते है। वहीं उपर्युक्त लोगों ने आगे कहा कि, तालाब के पट जाने से हम सभी ग्रामीणों को बरसात का एवं गंदा पानी तालाब में जाता था वह अब सड़कों पर जमा होकर बीमारी को जन्म देगा और जिससे आने जाने में लोगों को दिक्कत के साथ-साथ कई प्रकार के संक्रामक बीमारियों का भी खतरा रहेगा।
अतः उपजिलाधिकारी से तालाब की सुरक्षित जमीन को दबंग भू-माफियाओं द्वारा खाली करवाने की गुहार लगाई है। मगर आश्चर्य तो इस बात का है कि, विगत कई माह से ग्राम सभा की आबादी में बने तालाब पर अतिक्रमण की शिकायत ग्रामीणों ने कई बार पूर्व में तैनात उपजिलाधिकारी से की थी। लेकिन अतिक्रमणकारियों की पहुंच के चलते राजस्व निरीक्षक की मिलीभगत के कारण दिए गए शिकायती पत्र पर कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। अब देखना यह है कि, उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह को दिए गए शिकायती पत्र में आखिर कोई कार्रवाई होती है या एक बार फिर शिकायती पत्र ठंड़े बस्ते में डाल दिया जाएगा, यह बात संपूर्ण क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

0 टिप्पणियाँ