कप्तान के निर्देश पर चलाया गया ऑपरेशन दस्तक।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: पुलिस द्वारा 17 नवंबर को  अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए  24 घंटे के लिए  सभी थाना क्षेत्रों में  ऑपरेशन दस्तक  अभियान चलाकर  129  अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें जिला बदर, पुरस्कार घोषित, वारंटी, वांछित अपराधी शामिल है। पुलिस की माने तो जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इस अभियान को चलाया गया और निश्चित ही अपराधियों के पकड़े जाने के बाद कानून व्यवस्था बेहतर होगी।
      आपको बता दें कि, रायबरेली पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगैन ने रविवार को अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए 17 नवंबर को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में 24 घंटे के लिए एक अभियान चलाया जिसका नाम ऑपरेशन दस्तक रखा गया। इस अभियान के तहत जिले भर के शातिर अपराधियों को पकड़ा गया। इसके साथ ही आसपास के जिलों से भी कुछ अपराधियों को पकड़ा गया। पकड़े गए अपराधियों में 3 शातिर अपराधी जिन पर पुरस्कार घोषित था।
 वहीं 21 वांछित, 99 वारंटी, 6 जिला बदर अपराधी हैं। रायबरेली पुलिस ने 24 घंटे में इन 129 अपराधियों को पकड़ने के बाद राहत की सांस ली है। पुलिस अधीक्षक की मानें तो इन अपराधियों की गिरफ्तारी से जिले में निश्चित ही शांति व्यवस्था कायम रहेगी और अपराध में लगाम लग पाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ