नवनिर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
 बछरावां/रायबरेली: बछरावां के नवनिर्वाचित, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवेश वर्मा का आज महराजगंज तिराहे पर जोरदार स्वागत हुआ। जैसे ही जिले से मंडल अध्यक्षों की सूची निर्गत हुई वैसे ही इनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और अपनी खुशी का इजहार करते हुए बैंड बाजे ढोल मंजीरे और फूल मालाओं के साथ प्रवेश वर्मा का उनके समर्थकों द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रवेश वर्मा ने कहा कि, पार्टी ने उन्हे जो जिम्मेदारी उनके कंधों पर सौंपी है  उसको वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से  निर्वहन करेंगे और पार्टी को आगे बढ़ाने में पूरी कोशिश करेंगे।
     इस मौके पर जिला महामंत्री मारुति मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप चौधरी, सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र चौधरी, हरिओम सिंह, अमित मिश्रा, राजू पटेल, ज्ञान सिंह, सतीश तिवारी, अभय पटेल सहित दर्जनों समर्थकों के साथ प्रवेश वर्मा का भव्य स्वागत किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ