रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: प्रेस क्लब महराजगंज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर प्रताप सिंह (अंकुर सिंह) की फेसबुक आईडी हैक कर ली गई है। जिसके बदले हैक करने वाला व्यक्ति फेसबुक आईडी के माध्यम से पैसे मांग रहा है। जिसकी लिखित शिकायत प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर प्रताप सिंह ने कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह को दे दी है।
आपको बता दें कि, दी गई तहरीर में अमर प्रताप सिंह ने कहा है कि, उनका फेसबुक अकाउंट आईडी हैक कर लिया गया है जिसके चलते उनकी फेसबुक आईडी से लोगों के माध्यम से 10000 व ₹5000 रुपये की मांग भी की जा रही है। अंकुर सिंह ने बताया कि, उन्होंने अपने सभी शुभचिंतकों, मित्रों व आम नागरिकों से कहा है कि, ऐसी भ्रामक गलतियों के चक्कर में न फंसे और किसी को भी मेरी फेसबुक आईडी के माध्यम से पैसा न दे और अगर फेसबुक आईडी के माध्यम से कुछ भी गलत कहा जाता है या लिखा जाता है तो वह अंकुर सिंह के द्वारा नही कहा गया हैं। आप से जो भी कहा जा रहा हैं वह हैकर द्वारा कहा जा रहा है। जल्द ही साइबर सेल हैकर तक पहुंचने में कामयाब होगा।
विदित हो कि, विगत कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर फेक आईडी के जरिए एक दूसरे की आईडी हैंक कर लगातार पैसे की मांग की जा रही है तथा फेसबुक यूजर्स ठगे जा रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ