रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज /रायबरेली: क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने के उद्देश्य से तेजतर्रार नवागत कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने कोतवाली क्षेत्र के अनेक गांव का तूफानी दौरा कर संभ्रांत लोगों से मुलाकात की और कुशल क्षेम पूछा तथा क्षेत्रीय पुलिस के बारे में भी गहनता से चर्चा की।
आपको बता दें कि, नवागत कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने भारी दल बल के साथ क्षेत्र के संतोष पुर, जनई, डोमापुर, मोन, मऊ सहित अनेक गांवों का दौरा कर ग्राम प्रधान और ग्राम सभा में उपस्थित संभ्रांत लोगों से मुलाकात की तथा ग्रामीणों आश्वासन भी दिया कि, आप सभी को यदि कोई अपराधी अपराध करते दिखाई दे जाय तो महराजगंज कोतवाली के दूरभाष नंबर पर तुरंत सूचित करें। आपके फोन करते ही तत्काल पुलिस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
तो वही उन्होंने संभ्रांत लोगों को यह भी बताया कि, यदि क्षेत्र में कहीं पर अवैध शराब बन रही हो, या गांजा बेचा जा रहा रहा हो, या फिर गोकशी जैसी घटनाओं में संलिप्त लोग हो तो उन्हे सूचित करें। ऐसे गंभीर अरापराधो में संलिप्त लोगों को बक्सा नहीं जाएगा, इनकी जगह सलाखों के पीछे होगी।
उन्होंने कहा कि, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। जिसके उद्देश्य पुलिस विभाग के कर्मचारी आप सभी की सेवा के लिए क्षेत्र के सभी गांवों हमेशा तत्पर मिलेंगे।
विदित हो कि, पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई द्वारा पूर्व में जिले के खीरों कोतवाली में तैनात कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह के कुशल कार्य प्रबंधन व निष्ठा से कार्य करने हेतु तथा क्षेत्र में रहते हुए पुलिसिंग व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने में माहिर कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह को विगत 4 दिन पूर्व महराजगंज कोतवाली का प्रभारी बनाया है जिसके चलते अपनी निष्ठावान कार्यप्रणाली तथा जनता व पुलिस के बीच सामंजस स्थापित करने में महारत हासिल, नवागत कोतवाली प्रभारी ने क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
इस मौके पर एसआई श्याम चंद्र यादव, एसआई विभाकर शुक्ला, एस आई राजेंद्र कुमार सहित भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा।

0 टिप्पणियाँ