DM के निर्देशन पर तहसीलदार ने एक दर्जन गांव में चौपाल लगाकर सुनी जन समस्याएं।। Raebareli news ।।

 रजनीकान्त अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जिलाधिकारी के निर्देश पर महराजगंज तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने क्षेत्र के गांव असनी में शीत कालीन भ्रमण कर ग्रामीणों की चौपाल लगाकर राजस्व के अलावा विकास आंगनबाड़ी, विद्युत, पुलिस, सिंचाई ,सहित कई अन्य विभागों के कार्यों की पड़ताल की तथा ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके निदान का भरोसा दिलाया साथ ही कई विवादित मामलों के बारे में सुनवाई भी की।
       आपको बता दें कि, गांव में पहुंचे तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ,नायब तहसीलदार रामकिशोर वर्मा के अलावा कानूनगो प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, आरके वर्मा और विद्युत विभाग से जेई दीपक कुमार पुलिस विभाग से उपनिरीक्षक विभाकर शुक्ला व  ब्लाक महराजगंज से प्रमोद कुमार अवस्थी, पशुपालन विभाग से डॉ सुरेश चंद्र समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। गांव में खतौनीयों की पड़ताल के दौरान आधे दर्जन मामले मृत हुए लोगों की विरासत से संबंधित रहे। दो ऐसे व्यक्ति गांव में मृत हो चुके मिले जो यहां के रहने वाले नहीं थे और ना ही उनके परिवार में कोई जीवित सदस्य बचा है।
      इन सभी मामलों में तहसीलदार ने निर्देश दिया है कि, क्षेत्रीय लेखपाल कानूनगो रिपोर्ट देकर मामले को न्यायालय में प्रस्तुत करें। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत में अधूरे चकरोड्र की समस्या भी उठाई गई, लोगों की मांग है कि, सबको संपर्क मार्ग से जोड़ा जाए, तहसीलदार ने संपर्क मार्गों से जुड़ने के मामले में कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
      पूछताछ में ग्रामीणों ने नील गायों के आतंक की बात उठाई कुछ लोगों ने जर्जर हसनपुर बछरावां संपर्क मार्ग का मामला भी उठाया, मार्ग के खराब होने की शिकायत की। गांव में मौजूद कई वृद्ध जनो ने आगे पीछे कोई ना होने के बावजूद पेंशन ना मिलने की बात कही, साथ ही नहरों में कायदे से सफाई न दिया जाने की शिकायत भी की गई।
       तहसीलदार ने विद्यालयों में मिड डे मील और आंगनबाड़ियों में बच्चों को पौष्टिक आहार नियमित मिलने की जांच की इसके अलावा उन्होंने लोगों को आपसी विवादों को बैठकर सुलझा ने तथा अनावश्यक मुकदमे बाजी से बचने की सलाह भी दी। पड़ताल में कई जीवित लोगों ने वृद्धावस्था पेंशन बंद कर दिए जाने की शिकायत भी उठाई। तहसीलदार ने भरोसा दिलाया और सभी मामलों की जांच कराकर उचित कार्रवाई करने की बात कही। 
       इस मौके पर ग्राम प्रधान सुरेश देवी ने अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य राम शंकर चौधरी, दिलीप चौधरी, मुकेश कुमार, केपी शर्मा, शिव शंकर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन लेखपाल ओम प्रकाश सोनी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ