
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: नागरिकता संशोधन कानून सीएए के बारे में भाजपा नेताओं ने विपक्ष को आगाह किया है कि, वोट बैंक के लालच में जनता में भ्रम फैलाकर सरकार को बदनाम करने की कोशिशों से बाज आएं। क्योंकि, असलियत कहीं छिपती नहीं है और देर सवेर जैसे ही जनता विशेषकर अकलियत के लोगों को यह समझ में आ गया। इस कानून से उनका कोई अहित नहीं है तो, वह संपूर्ण विपक्ष को जी भर कर कोसेगे और बिपछ बेनकाब हो जायेगा।
आपको बता दें कि भाजपाइयों ने दृढ़ता पूर्वक कहा कि, विपक्ष का मंसूबा कभी कामयाब नहीं होने पाएगा। यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क के दौरान कहीं है। पूर्व एमएलसी ने जनता के बीच कहा कि, नागरिकता संशोधन कानून की मांग देश की आजादी के बाद, बंटवारे के बाद से हो रही है। इस कानून के अस्तित्व में आने के बाद अपने ही देश के वे लोग जो बंटवारे के बाद पाकिस्तान सहित बांग्लादेश और अफगानिस्तान से धार्मिक भेदभाव के शिकार होकर भगाए गए थे, उनको शरण देकर भाजपा नेतृत्व की सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है।
उन्होंने कहा कि, कानून बनने के बाद भारत के लोगों विशेषकर अल्पसंख्यकों को किसी प्रकार का कोई भी नुकसान होना नहीं हो पायेगा। विपक्ष महज एक वर्ग के वोट बैंक को एकमुश्त हासिल करने के लिए उनमें भ्रम फैला रहा है। जोकि बहुत गलत बात है।
उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि, प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की मंशा के बारे में जनजन के बीच जाकर विपक्ष द्वारा फैलाए गए भ्रम को दूर करें।
।।पूर्व विधायक राजाराम त्यागी।।
इसी क्रम में पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा धारा 370 हटाने जाने, सर्जिकल स्ट्राइको के माध्यम से पाकिस्तान के आतंकवाद को कुचलने के साथ-साथ नागरिकता संशोधन कानून और अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण का रास्ता प्रशस्त किये जाने जैसे ऐतिहासिक कार्यों के बाद विपक्ष हताश और निराश हो चला है, और अब वह षडयंत्र की राजनीति कर रहा है। नागरिकता संशोधन कानून का विरोध इसी की एक कड़ी है।
पूर्व विधायक ने जेएनयू प्रकरण में वामपंथी दलों सहित कांग्रेश, आप जैसे दलों की प्रतिक्रिया को विनाश काले विपरीत बुद्धि की संज्ञा देते हुए कड़े शब्दों में निंदा की है। दोनों नेताओं ने शिवगढ़ ,भवानीगढ़, महराजगंज आदि स्थानों पर बुद्धिजीवियों व आम नागरिकों से मुलाकात कर उपरोक्त विचार व्यक्त किए है।
।।जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू।।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन कुमार साहू, चंद्रपाल यादव ,रामेंद्र अवस्थी, शिव शरण आदि ने भी मौजूद रहकर नागरिकता संशोधन कानून 2019 में सरकार का सहयोग और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम में ना आने की बात लोगों से कही।


0 टिप्पणियाँ