अज्ञात कारणों से लगी आग में दुकान स्वामी हुआ तबाह।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली महराजगंज की थुलवासां चौकी क्षेत्र के अंतर्गत थुलवांसा बाजार में स्थित कास्मेटिक और रेडीमेड के कपड़ों की दुकान में बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे लगभग 4 लाख रुपये के नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। सुबह सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई गई। 
      आपको बता दें कि, विवरण के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव याकूबगंज मजरे  बावन बुजुर्ग बल्ला के रहने वाले राहुल कुमार व वंदना कुमारी थुलवासा बाजार में पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर इनके पति दुकान में कॉस्मेटिक और रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते हैं। राहुल और वंदना का कहना है कि, वह शुक्रवार की रात दुकान में लगे बिजली के बोर्ड का स्विच ऑफ करकेे ताला लगाकर घर चले गए थे।
       सुबह 6:00 बजे लगभग, पास पड़ोस के रहने वालों ने उन्हें सूचना दी कि, इनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। यह बात सुनकर दोनों, और उनके परिवार पड़ोस के लोगो को लेकर मौके पर पहुंचे। दुकान खोलकर देखी गई तो उसमें रखा कास्मेटिक और रेडीमेड कपड़ों का पूरा सामान जिनकी अनुमानित कीमत 4 लाख रुपए बताई गई है, पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।
       सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची साथ में पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। फायर ब्रिगेड व पुलिस ने आग बुझाई। मामले में दुकान मालिक राहुल कुमार का कहना है कि, आग रंजिशन लगाई गई है क्योंकि, विद्युत स्पार्किंग का कोई चिन्ह नहीं मिला है। उन्होंने महराजगंज कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध आग लगाकर दुकान का माल नष्ट करने का आरोप लगाया है।
       चौकी इंचार्ज विजय प्रताप सिंह का कहना है कि, मामले की सूचना मिल गई है। जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ