मिर्जापुर। नगर से सटे हनुमान पड़रा ग्राम के स्कूली छात्र-छात्राएं ही नहीं बल्कि बड़ी उम्र के दो पहिया चलाने वाले जब गांव से शहर की ओर आते हैं तो मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के दूर श्री हनुमानजी को प्रणाम कर आशीर्वाद लेते हैं कि शहर सही सलामत पहुंच जाएं और फिर सही सलामत ही लौट आए ।
सड़क पर है यमराज का कैम्प कार्यालय---
आयुक्त कार्यालय एवं विकास भवन मार्ग पर 39वीं वाहिनी, PAC, RTO होमगार्ड विभाग का दफ्तर इसी मार्ग पर स्थित है लेकिन एक मिल के चलते सड़क की कड़क खत्म हो गई है । वहीं पर एक होल, जो संभवतः विद्युत विभाग का बना हुआ है, वह लगभग 4 फीट गहरा है । उसमें कोई बच्चा गिर जाए तो खुद से नहीं निकल पाएगा । इस स्थिति में सड़क भयावह है ।
इससे आगे की दास्तां---
इस मार्ग पर पाउडर के रूप में मिट्टी इसलिए उड़ती है क्योंकि ट्रकों की खूब आवाजाही है । स्नो-पेस्ट के रूप में बरौंधा गांव में घरों का निकला पानी राहगीरों को पानी-पानी कर देने के लिए पर्याप्त है । इस कीचड़ में कमल नहीं खिल सकता बल्कि शक्ल जरूर बेनूर का हो सकता है ।
बहराल सड़क की दास्तां लम्बी-चौड़ी है । सयाने लोग थोड़े में ही सब समझ गए होंगे ।
-सलिल पांडेय, मिर्जापुर ।

0 टिप्पणियाँ