रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालय बीबीपुर तालुके हसना विकास क्षेत्र अमावां जनपद रायबरेली में वार्षिक उत्सव "उड़ान" का आयोजन एक भव्य समारोह के माध्यम से किया गया। आयोजन का शुभारंभ मुख्यअतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अमावां वीरेंद्र कुमार कनौजिया ने भारतीय संस्कृति एवं परम्परा के अनुसार माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
तत्पश्चात आयोजन अपने आपको बता दें कि, अपने उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ते हुए बच्चों ने अपने कौशल को मंच पर प्रदर्शित करते हुए सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर जमकर तालियां बटोरी।
इसके साथ ही राष्ट्रीय भावना से ओत प्रोत कई कार्यक्रम बच्चों ने प्रस्तुत किये, जिसमें मुख्य रूप से पलक, प्रतिभा, विनीता, स्वाती, जीतू, रूचि एवं बबली के द्वारा "हमें मत काटो" वृक्षों को काटे जाने पर उनकी मार्मिक अपील ने, सभी को हृदय से वृक्षों के दर्द का अहसास कराया। इन सभी कार्यक्रमों को मुख्यअतिथि एवं विशिष्ट अतिथिगणों सहित अभिभावकों ने जमकर सराहा तथा तालियों की गड़गड़ाहट से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो रहा था एवं प्रोत्साहन राशि भी प्रदान कर बच्चों को प्रोत्साहित किया।
मौसम की प्रतिकूलता भी बच्चों के हौसलों को उनका प्रदर्शन करने से रोक नहीं सका।विद्यालय की बच्चियों ने सभी को रोली चन्दन का टीका लगाकर विद्यालय परिवार की तरफ से होली की शुभकामनाएं दी।
मुख्य अतिथि श्री कनौजिया ने अपने उद्बोधन में बच्चों की सांस्कृतिक प्रतिभा को निखारने के लिए विकास क्षेत्र में निरंतर हो रहे आयोजनों के लिये विकास क्षेत्र के समस्त शिक्षकों को मिशन प्रेरणा के तहत बच्चों के सांस्कृतिक प्रतिफल को प्राप्त करने के प्रति अग्रसर रहने के लिए धन्यवाद दिया। विशेष तौर पर आज के इस भव्य आयोजन पर आयोजक प्र0अ0 गीता यादव जी, सुनीता एवं अलका शुक्ला जी को प्रतिकूल परिवेश होने के बावजूद भी विद्यालय की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए उनके कार्यो की सराहना की तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बिना किसी धन के इस भव्य आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। अपने
संबोधन में उन्होंने इस मंच के माध्यम से संपूर्ण देश एवं देश वासियों के लिए चैलेन्ज बन रहे कोरोना से बचने हेतु जन समुदाय से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षक प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, लक्ष्मी सिंह, ब्रजेन्द्र सिंह एवं अंजू यादव ने मंच को गौरवान्वित करते हुए बच्चों का उत्साह वर्धन किया। इसके साथ ही आयोजन की इस श्रृंखला में अतिथिगणों के द्वारा कक्षा 8 के सभी बच्चों को उनके बेहतर भविष्य के लिए प्रतीक देकर शुभकामनाएँ दी गयी तथा इसी माह की 31 तारीख को सेवानिवृत होने वाली प्रधान शिक्षिका गीता यादव को विद्यालय की शिक्षिकाओं सुनीता एवं अलका ने मुख्यअतिथि महोदय के हाथों सम्मानित कराया।
इस अवसर पर शिक्षक चंद्रकान्त त्रिपाठी, कुसुम मौर्य, फरहत जहाँ, जागेश्वरी, कंचन सोनकर, आनंद बाजपेई, सुनील मौर्य के साथ ही बड़ी संख्या में अभिभावक, बच्चे तथा विद्यालय प्रबंध समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। वहीं समारोह की अध्यक्षता प्र0अ0 गीता यादव के द्वारा किया गया। सभी अतिथिगणों का स्वागत एवं आभार विद्यालय स्टाफ़ के द्वारा किया गया तथा समारोह का संचालन नीरज कुमार स0अ0 बावन बुजुर्ग बल्ला के द्वारा किया गया।

0 टिप्पणियाँ