विद्यालय के वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति ने किया मंत्रमुग्ध
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दौतरा में विद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह पूरी धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत एवं विशिष्ट अतिथियों में ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह, भाजपा जिला महामंत्री शरद सिंह व सरोज गौतम व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष मधुकर सिंह रहे।
आपको बता दें कि, कार्यक्रम में मंच का संचालन करते हुए ब्लाक मीडिया प्रभारी आलोक सिंह ने विद्यालय के प्र0अ0 आशीष प्रताप सिंह एवं सहा0 अ0 संगीता, शेषदत्त गुप्ता, सुषमा पाण्डेय, इफ्तखार अहमद, पंकज सिंह, रोहित सिंह, आदित्य प्रताप, नीरज कुमार, मनोज कुमार ने आए हुए अतिथियों को माल्यार्पण, पुष्प गुच्छ व बैज लगवाकर सम्मानित किया।
इसी कड़ी में प्राथमिक विद्यालय दौतरा के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक शैक्षिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें नाटक-शिक्षा का महत्व तथा स्वच्छता पर संदेश, समूहगान-स्कूल चले हम, चंदा चमके चम-चम तथा विद्यालय के बच्चों द्वारा तीन भाषाओं में अपना परिचय आदि कई मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष मधुकर सिंह ने प्राथमिक विद्यालय दौतरा के विद्यालय परिवार की ओर से सीमित संसाधनों में सुंदर व मनमोहक वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाने की सराहना करते हुए ग्रामीणों से विद्यालय परिवार के सहयोग की अपील भी की।
तो वहीं ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में जीवन के अनुभवों में शिक्षा के महत्व का उल्लेख करते हुए, आज की पीढ़ी को अधिक से अधिक शिक्षित व संस्कारित किए जाने की आवश्यकता बताई। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा विभाग में प्राथमिक विद्यालय दौतरा की बदलती तस्वीर और अभिभावकों के प्रति अपनी जबावदेही जाहिर करने हेतु विद्यालय परिवार की सराहना किया। वर्तमान सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों का विषय जनसमुदाय के समक्ष रखा।
इस अवसर पर बोलते हुए ग्रामपंचायत दौरा के प्रधान एवं समाजसेवी अतुल सिंह ने विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम की सराहना की और लोगों से सीख लेने की भी अपील किया।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत ने वर्तमान की उ0प्र0 सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा का कायाकल्प कर गांव के वास्तविक कायाकल्प का कार्य बताया है। क्योंकि शिक्षा ही है जो, मनुष्य को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने और उसके मानवीय गुण को विकसित करती है।
इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा विद्यालय के वर्ष भर कि विभिन्न शैक्षिक व सहगामी गतिविधियों में तथा आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशीष प्रताप द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, संगठन के पदाधिकारियों एवं अभिभावकों तथा गणमान्य नागरिकों समेत विद्यालय के बच्चों का उत्साहवर्धन करने तथा कार्यक्रम में अपना अमूल्य समय प्रदान करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

0 टिप्पणियाँ