कौशल किशोर रावत पंचतत्व में हुए विलीन।। Raebareli news ।।

भाजपा बूथ अध्यक्ष के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: भाजपा के कर्मठ एवं पार्टी के प्रति निष्ठावान समर्पित बैंती गांव के बूथ अध्यक्ष कौशल किशोर रावत (44) की हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। जिनके निधन की खबर सुनकर समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई हैं। उनके बैंती स्थित आवास एवं अंतिम दर्शन यात्रा में आम जनमानस के साथ ही भाजपा नेताओं का तांता लगा रहा।
       आपको बता दें कि, 4 मार्च 2020 दिन बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे कौशल किशोर रावत की अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी हृदय गति रुक गई। जिन्हें परिजनों द्वारा आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ ले जाया गया। 
जहां पर हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्साधिकारी तरुण मिश्रा ने प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां पहुंचने पर डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 
       जिनके निधन की खबर सुनते ही शिवगढ़ भाजपा मण्डल के उपाध्यक्ष एवं कौशल किशोर रावत के छोटे भाई कमल किशोर रावत सहित परिजनों में कोहराम मच गया साथ ही शिवगढ़ क्षेत्र के समूचे भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। जिन्हें बुधवार को गांव में ही करीब 11 बजे मुखाग्नि दी गई।
      शिवगढ़ भाजपा मण्डल अध्यक्ष डॉ0 जीबी सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र कुमार शर्मा, दिनेश सिंह भदौरिया, रामेश्वर सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित भाजपा नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि, कौशल किशोर रावत के निधन से पार्टी की अपूर्णनीय क्षति हुई है। कौशल किशोर रावत पार्टी के सच्चे ईमानदार सिपाही थे, जिनमें पार्टी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा कूट-कूट कर भरी थी।
        अंतिम दर्शन यात्रा में जितेंद्र बहादुर सिंह, रमेश शुक्ला, बैंती प्रधान जानकीशरण जायसवाल, शिवली प्रधान संतोष कुमार रावत, वरिष्ठ सपा नेता मुनेश्वर पासी, अंबिका प्रसाद दीक्षित, गौरव मिश्रा, मायाराम रावत, दिनेश सिंह, सूरज रावत, अयोध्या प्रसाद, शिवराज, रामधन, इंदल, सुरेश जायसवाल, अनिल शुक्ला सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

कौशल किशोर रावत के आकस्मिक निधन से उनकी पत्नी सावित्री देवी, पुत्री विजयलक्ष्मी, राजलक्ष्मी वेद लक्ष्मी, मां राजेश्वरी देवी, पिता बाबूलाल, नाना रामनाथ, भाई कमल किशोर रावत सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जिनके निधन से जहां सावित्री देवी पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं तीनों बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है।


कौशल किशोर के निधन से बैंती में फीकी रहेंगी होली

कौशल किशोर रावत बैंती के ऐतिहासिक होलिकोत्सव एवं शीतलाष्टमी आठव महोत्सव आयोजक कमेटी के सक्रिय पदाधिकारी थे। जिनके निधन से आयोजक कमेटी शोक में डूब गई है। आयोजक कमेटी के अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कौशल किशोर रावत का निधन समूची ग्राम पंचायत के लिए अपूर्णनीय क्षति है। ईश्वर उनके परिवार को सहन शक्ति प्रदान करें। श्री मिश्रा ने कहा कि होलिकोत्सव आयोजक कमेटी का प्रत्येक सदस्य गहरे सदमे में है जिसके चलते इस बार का होलिकोत्सव एवं आठव महोत्सव कार्यक्रम फीका रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ