रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जिलाधिकारी के निर्देश पर महाराजगंज में प्राय: पटरी और सब्जी दुकानदारों के सड़क पर अतिक्रमण किए जाने के चलते रोजाना लगने वाले जाम से मुक्ति के लिए तहसील प्रशासन व नगर पंचायत द्वारा संयुक्त रूप से एक स्थाई हल खोजा गया है। इसके तहत अब महराजगंज में मुख्य सड़कों पर लगने वाली सब्जी व अन्य फुटकर पटरी वाले दुकानदारों को मुख्य सड़कों से महज 200 मीटर की दूरी पर सुखई का पुरवा मेला ग्राउंड में बांकायदा टीन शेड युक्त चबूतरा बनाकर दुकाने उपलब्ध कराई जाएंगी।
आपको बता दें कि, तहसीलदार विनोद कुमार सिंह व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत महराजगंज डॉक्टर राजेश कुमार की मौजूदगी में राजस्व व नगर पंचायत कर्मियों की एक टीम ने बुलडोजर चलवा कर मेला ग्राउंड में अवैध कब्जा हटाया और सवा 3 बीघा से अधिक मेला ग्राउंड की भूमि अतिक्रमण मुक्त करा ली है।
स्मरण रहे कि, महराजगंज के मुख्य सड़कों महराजगंज हैदरगढ़ रायबरेली और महराजगंज बछरावां रोड पर पटरी पर सब्जी ब अन्य वस्तुओं के दुकानदार दुकाने लगाते थे। जिससे मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। अक्सर जाम लग जाया करता था और समय-समय पर जाम की समस्या को निपटाने के लिए प्रशासन को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाना पड़ता था।
मामला जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना के संज्ञान में आया तो उन्होंने उपजिलाधिकारी विनय कुमार सिंह, तहसीलदार विनोद कुमार सिंह के अलावा पुलिस प्रशासन व नगर पंचायत को अतिक्रमण के स्थाई निदान का मामला तलाशने को कहा था।
इसी क्रम में उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न एक बैठक मे इसका हल ढूंढ लिया गया और मुख्य सड़कों से लगभग 200 मीटर की दूरी पर सुखई का पुरवा मजरे अतरेहटा जो नगर पंचायत की सीमा में सीमा विस्तार द्वारा शामिल किया गया है, यहां पर मेला ग्राउंड जिसकी भूखंड संख्या 186 रकबा तीन बीघा चार बिस्वा है। जिस पर कुछ लोगो ने अवैध कब्जा कर रखा था। आज तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने राजस्व कर्मियों की टीम लेखपाल विपिन कुमार मौर्या, अमित कुमार ,शिवकंठ गुप्ता, विवेक सिंह के अलावा नगर पंचायत से ईओ डा0 राजेश कुमार ,जमुना प्रसाद ने नगर पंचायत की जेसीबी ले जाकर पूरे मैदान से अतिक्रमण हटवा दिया और मौके पर सरकारी तौर पर भूखंड की सरहदों पर लोहे के पाइप गढ़वा दिए है।
ईओ डॉक्टर राजेश कुमार ने एसके इंडिया, केयर आफ मीडिया, प्रज्ञांश न्यूज़ तथा हिंदी दैनिक समाचार पत्र प्रभात के संवाददाता को बताया कि, महराजगंज/बछरावां, महराजगंज/रायबरेली रोड पर पटरी दुकानदारों, ठेलिया वालों, लकडी की गुमटी रखने वालों की सूची तैयार कराई जा रही है जिन्हें इस बाजार में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इन दुकानदारों से नगर पंचायत मामूली किराया वसूलेगी ताकि इस मार्केट का मेंटेनेंस भी हो सके।
उन्होंने यह भी बताया कि, टीन शेड युक्त चबूतरे वाली मार्केट में इन दुकानदारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे ना केवल नगर पंचायत को जाम से मुक्ति मिलेगी बल्कि मेला ग्राउंड को सुरक्षित करके अवैध कब्जे से बचाया भी जा सकेगा।
प्रशासन की इस पहल का जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू समेत सभासदों ने एक अच्छी पहल बताते हुए खुशी जताई है।

0 टिप्पणियाँ