भाजपा नेता ने चौपाल लगाकर सुनी जनसमस्याएं निस्तारण का दिलाया भरोसा।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
ऊंचाहार/रायबरेली: विधानसभा क्षेत्र में गौरा ब्लॉक के झरहा, बैसन का पुरवा, कलवारंन का पुरवा, इटवा, मध्वापुर आदि गांव मे भाजपा नेता अतुल सिंह ने चौपाल एवं जन समस्याएँ सुनी और उसे पूरा करने का भरोसा दिल आया।
      आपको बता दें कि, अपने संबोधन के दौरान श्री सिंह ने कहा कि, मोदी एवं योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश का चौमुखी विकास हुआ है। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब जनता को मिले, इस भावना से हम सब को काम करना है।
    श्री सिंह ने आगे कहा कि, प्रधान-मंत्री आवास योजना और सुकन्या योजना का लाभ सीधे जनता को मिल रहा है। यदि इन योजनाओं के नाम पर कोई अधिकारी, कर्मचारी धन उगाही कर रहा है तो इसकी सूचना तुरंत उन्हें दें। उन्होंने ऊंचाहार विधानसभा की जनता को अपना परिवार बताया है और कहा है कि, विपक्षी पार्टियाँ देश का माहौल खराब करने मे लगी है, हम सब को इनके बहकावे में नही आना है।
     इस अवसर पर प्रमुख रुप से भाजपा नेता डी0 एन0 पाठक, अशीष सिंह, जगदीश तिवारी, कामता दुबे, विनीत सिंह, संदीप चौरसिया, आदर्श सिंह, जनमेजय सिंह, बबलू साहू, रामदेव साहू, नीरज पटेल, राकेश पटेल, मनोज यादव, ऋणंजय सिंह, आशू सिंह, महेश चौरसिया, देश राज आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ