चारों ब्लाकों से स्वदेशी पशुपालकों, सर्वाधिक दुग्ध उत्पादकों को किया गया सम्मानित।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: दुग्ध संघ लखनऊ के तत्वावधान में तहसील क्षेत्र के चारों ब्लाकों में  स्वदेशी पशुओं को पालने वाले  और इन पशुओं से सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाले 4 पशुपालकों को नंद बाबा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। चयनित पशुपालकों को इसके अलावा  51 सौ रुपए नगद, प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।
      आपको बता दें कि, महराजगंज ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बछरावां विधायक राम नरेश रावत व विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने पुरस्कार विजेताओं महराजगंज ब्लॉक के कोटवा मोहम्मदाबाद के रहने वाले पशु पालक वीरेंद्र सिंह, को स्वदेशी नस्ल के 1 दर्जन से अधिक जानवरों को पूरी सेवा सुरक्षा से पालने साथ ही सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने के लिए सम्मानित किया गया।
      जबकि अमावा ब्लाक से ओया गांव के रहने वाले उदय कुमार, बछरावां ब्लॉक केे नीतीश कुमार तथा शिवगढ़ ब्लॉक के चंदापुर गांव के रहने वाले संजय वर्मा को चयनित किया गया है। इस मौके पर पशुपालकों को सम्मानित करते हुए क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत ने कहा कि, गोवंश के साथ-साथ पशु पालन भारतीय अर्थव्यवस्था की हमेशा रीड की हड्डी रहा है। पशु हमारे लिए ईश्वरीय वरदान है। उन्होंने चारों विजेता पशुपालकों को बधाई देते हुए कहा कि, अन्य किसान भी इनसे प्रेरणा लेंगे।
      कार्यक्रम के संयोजक दुग्ध संघ लखनऊ क्षेत्र के पर्यवेक्षक चंद्रजीत यादव ने बताया कि, संजय वर्मा को जिले स्तर पर सर्वाधिक देसी नस्ल के पालने वालों में प्रथम स्थान मिला है। उन्हें प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
      कार्यक्रम में दुग्ध संघ मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह तोमर, मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष, सरदार फत्ते सिंह आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ