परदेशियों से ना यारी निभाना !

कोरोना वायरस के जन्मदाता 12 देशों से सजग और सतर्क रहने की DM की सलाह--
मिर्जापुर। जानलेवा बीमारी में दर्ज कोरोना से लड़ने के लिए यहां का जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग से मिलकर एवं कमर कस कर मैदान में उतर आया है । कोरोना को कैसे बचाव का दांव मारकर चित्त किया जाएगा, इसके लिए DM श्री सुशील कुमार पटेल एवं CMO डॉ ओ पी तिवारी ने संयुक्त प्रेस वार्ता में विस्तृत जानकारियां दीं तथा यह भी कहा कि घबराने से काम नहीं चलेगा, सिर्फ सजगता से इसका मुकाबला किया जा सकता है ।
12 देशों से आने वालों पर पैनी नज़र--
 शक्रवार को DM श्री सुशील कुमार पटेल ने कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में नोवेल कोरोना वायरस 2019 (covid-19) से प्रभावित 12 राष्ट्रों यथा ईरान, ईटली, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर आदि देशों का उल्लेख किया । श्री पटेल ने जिले के लोगों से फिलहाल इन देशों की यात्रा से परहेज की अपील की ।
मौसम की उष्णता से प्रभावहीन होगा कोरोना--
एक प्रश्न के उत्तर में DM श्री पटेल ने कहा कि जैसे जैसे मौसम में ऊष्मता आएगी, इसका प्रभाव स्वतः कम होता जाएगा । उन्होंने यह नहीं स्वीकार किया कि योग से इसका मुकाबला हो सकेगा ।
व्यवस्था फिट-फाट है,मास्क देंगे---
प्रेस वार्ता में CMO डॉ ओपी तिवारी ने कहा कि चिकित्सा विभाग संदिग्धों पर नज़र रखे है, सारी व्यवस्था फिट है । अनावश्यक नहीं बल्कि जरूरतमंद को मास्क दिया जाएगा । उन्होंने स्वीकार किया कि बाजार में मास्क अनुपलब्ध है । उन्होंने कहा खांसी, जुकाम और बुखार का हर मरीज कोरोना से ग्रसित है, यह धारणा गलत है । उन्होंने कोरोना के टेस्ट की विधि की विस्तृत जानकारी दी ।
होटल में आए विदेशियों की चर्चा---
 प्रेस वार्ता में नगर के जंगीरोड पर स्थित एक अति भव्य होटल में ठहरे विदेशियों की चर्चा हुई जिस पर बताया गया कि उनकी जांच की जा रही है ।
                      -सलिल पांडेय, मिर्जापुर ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ