रायबरेली का बहुचर्चित विधायक के गुर्गों की गुंडई: मामले में पीड़ित ने एसपी की चौखट पर लगाई न्याय की गुहार।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: बछरावां सत्ताधारी विधायक राम नरेश रावत के गुर्गों द्वारा विगत दिनों तांडव कर ट्रक चालक की पिटाई व वायरल वीडियो के मामले में पीड़ित पक्ष ने एसपी कार्यालय में दस्तक दी और एडिशनल एसपी को शिकायती पत्र देते हुए स्थानीय थाने में पीड़ित पक्ष की तरफ से आरोपियों राजकुमार गुप्ता उर्फ भल्लू पुत्र रामचंद्र गुप्ता व हरीकृष्ण पांडे पुत्र शिव कुमार पांडे निवासी मेन बाजार बछरावां के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
      आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक उक्त मामला 3 मार्च 2020 दिन मंगलवार की शाम का है। विधायक रामनरेश रावत के गुर्गों ने पुलिस की मौजूदगी में लाठी डंडों से डीसीएम ड्राइवर के साथ जमकर मारपीट की थी। जिसके बाद मारपीट का वीडियो कैमरे में कैद हुआ। मजे की बात यह रही कि, मारपीट के समय विधायक भी अपनी गाड़ी में मौजूद रहे।
 उनकी आंखों के सामने ही उनके गुर्गे तांडव करते रहे और विधायक चुपचाप तमाशा देखते रहे। विधायक के गुर्गो की गुंडई पर घटनास्थल पर मौजूद पुलिस खमोश थी। बल्कि बछंरावा पुलिस ने सत्ता के दबाव पर पीड़ित पक्ष के ही खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित चालक व मोटर मालिक ने बछरावां थाने में न्याय न मिलता देख पुलिस अधीक्षक की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई है।
      पीड़ित डीसीएम ड्राइवर दुर्गेश कुमार कुरील पुत्र रामखेलावन कुरील द्वारा एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि, संतोष गुप्ता, राजा गुप्ता, राजकुमार गुप्ता उर्फ भल्लू, सुनील गुप्ता, रोहित गुप्ता पुत्रगण रामचंद्र गुप्ता, हरे कृष्ण पांडे पुत्र शिव कुमार पांडे, अजमेर अली उर्फ ननकऊ पुत्र असगर अली, राहुल उर्फ गोलू पुत्र सुरेश कुमार निवासी बछरावां ने उसके साथ मारपीट की है।
     एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में आगे कहा गया है कि, उपरोक्त घटना 3 मार्च 2020 समय सायं लगभग 7:30 बजे की है। वाहन संख्या यूपी 32 एएन 9654 को लेकर वह पानी की टंकी शिवगढ़ रोड बाईपास होकर लखनऊ की ओर जा रहा था कि, कब्रिस्तान मोड़ पर सभी विपक्षीगण काले रंग की इनोवा गाड़ी से आकर असलहे के बल पर प्रार्थी की गाड़ी को रोककर मां बहन की जातिसूचक भद्दी भद्दी गालियां देते हुए गाड़ी से नीचे खींच लिया, और कहा (साले चमार कहीं के बड़े नेता बनते हो), प्रार्थी ने जब गाली देने से मना किया, तो इस पर सभी विपक्षीगण आग बबूला हो गए और प्रार्थी को लात घुसा थप्पड़ से मारना शुरू कर दिया।
     पीड़ित डीसीएम ड्राइवर ने एसपी से आग्रह किया है कि, प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर विपक्षियों पर उचित कार्रवाई की जाए।
अब मामले में यह देखना दिलचस्प हो गया है कि, जिले के तेजतर्रार व अपने न्याय प्रिय कार्यशैली की बदौलत जनपद वासियों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ चुके एसपी स्वप्निल ममगई सत्ताधारी विधायक के गुर्गों द्वारा खुलेआम की गई गुंडई पर पीड़ित ड्राइवर को न्याय दिला पाते हैं या सत्ता पक्ष के दबाव में मामले को ठंडे बस्ते में डाल देंते है।
     वहीं मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ