जमीनी विवाद: सांसद पूर्व प्रतिनिधि अशोक गुप्ता पर हमला

ब्यूरो रिपोर्ट
बीकापुर/अयोध्या: लोकसभा सदस्य लल्लू सिंह चौहान के पूर्व प्रतिनिधि बीकापुर व व्यापारी नेता बीकापुर नगर पंचायत के वार्ड तेंदुआ माफी निवासी अशोक कुमार गुप्ता पर शुक्रवार देर शाम करीब आधा दर्जन लोगों द्वारा डंडा लोहे के रॉड से हमला करके घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। 
     आपको बता दें कि, घटना कोतवाली के सामने की बताई जाती है। पीड़ित द्वारा कोतवाली में तहरीर दी गई है।
     आरोप है कि, उनकी कोतवाली के समीप स्थित बैनामा की भूमि पर जेसीबी मशीन से खुदाई की जा रही थी। मौके पर पहुंचकर उनके द्वारा खुदाई करने का विरोध किया गया। जिससे आरोपी दीपक व उनके साथियों द्वारा लोहे के राड डंडा आदि से जानलेवा हमला बोल दिया। मौके पर भाजपा कार्यकर्ता और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
      कोतवाली पुलिस द्वारा हमले में घायल व्यापारी नेता अशोक कुमार गुप्ता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ