अयोध्या में मंदिर निर्माण से खुश है मुस्लिम समुदाय के लोग

ब्यूरो रिपोर्ट
अयोध्या: राम नगरी अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण से हिंदू जनमानस ही नहीं मुस्लिम समुदाय के लोग भी खुश हैं और सभी इस महा उत्सव में अपनी सहभागिता के लिए तैयारी कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि, भव्य मंदिर निर्माण की बात से ही अयोध्या के विकास का कायाकल्प होगा। इससे अयोध्या में रहने वाले सभी समुदाय के लोगों को रोजी रोजगार का भी साधन उपलब्ध होगा।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तैयार होगी अयोध्या सिटी
अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अयोध्या को हाइटेक सिटी बनाए जाने की योजना है। जिसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार मास्टर प्लान के तहत अयोध्या के विकास का खाका तैयार किया है। इसके साथ ही अयोध्या में रहने वाले लोगों को रोजगार के भी साधन बढ़ाये जाएंगे। अयोध्या में रहने वाले 8 हजार से अधिक मुस्लिम समुदाय भी इस योजना से काफी खुश है। लोगों के मुताबिक अयोध्या के विकास के साथ-साथ रोजी से रोजगार का भी साधन पर्याप्त होगा, और मंदिर निर्माण होने से वर्षों से जंजीरों में दिखने वाली अयोध्या गुलजार होगी, व अयोध्या के सभी धर्मों के लोगों का भी विकास होगा।
अयोध्या में धार्मिक व्यवस्थाओं से जुड़े है मुस्लिम समुदाय के लोग
राम नगरी अयोध्या में मंदिरों में प्रयोग में लाए जाने वाले सभी सामानों को बनाए जाने और बेचे जाने का कार्य करते हैं। अयोध्या के मंदिरों में प्रयोग की जाने वाली खड़ाऊं को बनाने, प्रयोग में लाने वाले बक्से, मंदिरों में भगवान के गर्भगृह में चढ़ने वाले फूलों का कारोबार भी मुस्लिम समुदाय के द्वारा किया जाता है। जिससे लगभग 500 के अधिक परिवार जुड़े हैं।
    खड़ाऊं बनाने वाली मोहम्मद आजम खान ने बताया कि, अयोध्या में पीढ़ियों से खड़ाऊं बनाए जाने का कार्य किया जा रहा है। जिसे अयोध्या के साथ-साथ बाहर भी भेजे जाने का कार्य किया जाता है। लगभग 100 से अधिक खड़ाऊं को तैयार किया जाता है। वहीं बताया कि, अयोध्या में मंदिर के साथ-साथ अयोध्या का विकास भी होगा। इससे हम सभी की आमदनी भी दोगुनी होगी। यहां के रहने वाले लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इसलिए मंदिर निर्माण से बहुत खुश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अयोध्या को सुंदर बनाए जाने की जो कल्पना है। वह बहुत ही सुंदर है। इस व्यवस्था के तहत हम लोगों की भी आय बढ़ेगी।
      वहीं फूल बेचने वाले इमरान ने बताया कि, उनके परिवार में 20 साल से अधिक फूलों का कार्य किया जाता है। बगीचों से निकलने वाली फूलों को व्यवस्थित ढंग से माला बनाकर मंदिरों के बाहर बेचने के लिए लोगों तक पहुंचाया जाता है। इसके साथ ही अयोध्या के उत्सव में फूलों की मांग बढ़ जाती है। आज मंदिर निर्माण की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पूरी अयोध्या को सजाया जा रहा है। अयोध्या के विभिन्न मंदिरों से फूलों की बड़ी संख्या में ऑर्डर भी मिला हुआ है। इसलिए मंदिर निर्माण से बहुत ही खुश है। क्योंकि मंदिर निर्माण के साथ-साथ हम लोगों की आय भी बढ़ी है, और सरकार जिस प्रकार से अयोध्या के विकास का खाका तैयार किया है, इससे सभी लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ