रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: बढ़ते कोविड-19 के संक्रमण पर नियंत्रण पाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा जारी आदेशों का पालन कराने के लिए बछरावां पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। कस्बे का फ्लैग मार्च कर डंडा भटकते हुए सभी दुकानों को बंद कराया।
आपको बता दें कि, 10 मई से 17 मई 2021 तक सरकार के आदेशानुसार लॉक डाउन का विधिवत पालन कराने के लिए बछरावां थाने के कोतवाल राकेश सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल पूरे कस्बे का पैदल मार्च करके सब्जी, किराना, दूध, फल आदि की दुकानों को छोड़कर बाकी खुली हुई दुकानों को बंद कराने का कार्य किया गया, साथ ही साथ माइक से अलाउंस भी कराते रहे कि, आप सभी लोग जो जरूरत की खुदरा दुकानें हैं, सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक ही खोलें। समय का पूरा ध्यान रखा जाए। इसके बाद अगर कहीं कोई दुकान खुली मिली या लॉक डाउन का उल्लंघन किया गया तो उसके ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। यदि किसी व्यक्ति को जरूरत पर बाहर निकलना भी पढ़े तो ध्यान रहे चेहरे पर मास्क और सामाजिक दूरी का पालन अवश्य करें। क्योंकि कोविड-19 की दूसरी लहर बहुत ही भयानक है। हम सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। इससे किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।
अनाउंसमेंट में यह भी कहा गया कि, दुकान में सामान देते समय ज्यादा भीड़ बढ़ने ना पाए। इस पर विशेष ध्यान दें। वहीं कस्बे का भ्रमण करते समय आने-जाने वालों पर सख्त निगरानी की जा रही है। जो फालतू इधर-उधर सड़क पर घूम रहे थे, उनको रोक कर सख्त चेतावनी दी गई, जिसके कारण आज कस्बे में लॉक डाउन का पूरा असर दिखाई पड़ रहा है। इक्का-दुक्का को छोड़कर कहीं कोई चलता हुआ या फालतू घूमता हुआ नजर नहीं आ रहा है।
वही लोगों का कहना है कि, यदि इसी तरह प्रशासन चुस्त-दुरुस्त रहा और लॉक डाउन का समुचित पालन कराने में सफल रहा, तो हम लोग इस महामारी से छुटकारा पाने में कामयाब होंगे।




0 टिप्पणियाँ