होली त्यौहार को त्यौहार के रूप में मनाएं-एसडीएम।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: होली के त्यौहार को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर लोगों को होली का त्यौहार शांतिपूर्वक मनाने का आग्रह किया। बैठक में कोतवाली क्षेत्र के 3 गांवो में होलिका दहन की समस्या को लेकर विचार विमर्श कर मामलों का निपटारा किया गया।
      आपको बता दें कि, एसडीएन विनय कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी की मौजूदगी में संपन्न हुई बैठक में एसडीएम ने कहा कि, त्यौहार को त्योहार के रूप में मनाएं, लेकिन अपनी खुशी के लिए किसी की खुशी में खलल ना डालें। उन्होंने बावन बुजुर्ग बल्ला में होलिका दहन स्थान के परिवर्तन को लेकर ग्राम प्रधान व शिवकुमार के मध्य विवाद का निपटारा किया। वार्ता के दौरान वह क्षण भी आया जब प्रधान प्रतिनिधि राम केदार मौर्या फफक फफक कर रो पडे और माहौल गमगीन हो गया। प्रधान के आंखों से आंसू निकलने से अधिकारी भी द्रवित हो गए।
      इसके अलावा पोखरनी गांव में भी विवाद का समाधान किया गया। बैठक में क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि, अराजकता फैलाने वाले दंगाई प्रवृत्ति के लोगों के बारे में उन्हें अवश्य सूचना दे। उन्हें एसडीएम साहब या कोतवाल साहब को सूचित करें। नाम गोपनीय रखते हुए अराजकतत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
     उन्होंने मौजूद चौकीदारों को निर्देशित किया कि, आज ही वह अपने अपने क्षेत्रों में होलिका दहन के बारे में स्थल निरीक्षण कर कही विवाद हो तो उसकी सूचना कोतवाल महराजगंज को दें।
      कोतवाल अरूण कुमार सिंह ने कहा कि, शांतिपूर्वक त्यौव्हार निपटाने के लिए नागरिकों के सहयोग की जरूरत है। इसमें जनप्रतिनिधियों का रोल अहम है। इसी मौके पर उन्होंने डीजे संचालकों को भी कड़े निर्देश दिए कि, होली के दिन डीजे का प्रयोग बगैर अनुमति के कतई न किया जाए अन्यथा डीजे जब्त कर लिये जाएंगे।
      इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, शिवबालक पाल, राम अभिलाख लोधी, डॉक्टर माताफेर सिंह, पूर्व प्रधान बल्ला छंगा सिंह, दयाशंकर धोबी, पुट्टू पासी, गंगाराम, राजेंद्र मौर्य, सभासद फिरोज अहमद, अंकुर, रबि तोष त्रिपाठी, कौशर, इंदौरा के प्रधान मोहम्मद शकील के अलावा वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्यामचंद्र यादव, जमुना प्रसाद त्रिपाठी, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ