हरदोई: सपा नेता मुकुल सिंह ने हरदोई जिला अधिकारी को पत्र देकर कहा कि, शाहबाद स्थित मोहल्ला खत्ता जमाल खां निकट गुलाब बैंड चौराहा के निकट लगभग 100 वर्षों से होलिका दहन होता था। जिस पर कुछ अराजक तत्वों ने कब्जा कर लिया गया। जिससे वहां रहने वाले सैकड़ों परिवारों की आस्था को ठेस पहुंचाई जा रही है। हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक उन्हें होली का त्यौहार मनाने की समस्या उत्पन्न हो गई।
आपको बता दें कि, सपा नेता ने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में आगे लिखा है कि, मोहल्ले वासियों के मुताबिक वहां पिछले लगभग 100 वर्षों से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हम लोग होलिका दहन कर होली का पर्व मनाते आ रहे हैं। लेकिन इस बार यह समस्या कुछ अराजक तत्वों के द्वारा उत्पन्न कर दी गई है। जिससे वहां रहने वाले लोग हैरान व परेशान हैं। सपा नेता मुकुल सिंह द्वारा बात करने पर मोहल्लेवासियों ने बताया कि, अगर यह भूमि कब्जा मुक्त नहीं कराई गई तो सभी लोग होली पर्व का बहिष्कार करेंगे। यहां निवास करने वाले सभी लोगों ने शासन प्रशासन से आग्रह किया हैं कि, उक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराने की कृपा करें। जिससे हर वर्ष की भांति लोग होली का पर्व मना सकें।
इस मौके पर चंद शेखर पाल, विजय पांडे, अखिल सिंह चंदेल, अजय सिंह, अंकित सिंह सहित लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ