महिला थानाध्यक्ष दो दिवसीय एलुमनाई मीट का केजीबीवी महराजगंज में हुआ समापन।। Raebareli news ।।

बालिकाएं सशक्त निडर मुखर बनकर शिक्षा से करें पूरी
रजनीकांत अवस्थी
 महराजगंज/रायबरेली: समग्र शिक्षा अभियान के तहत जनपद के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कक्षा 8   उत्तरण 50 बालिकाओं को 2 दिन पढ़ने वाली बालिकाओं के साथ अपने-अपने अनुभवों को साझा करने के उद्देश्य से एलुमनाई मीट का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज केजीबीवी महराजगंज में आयोजन किया गया। पूर्व की 50 छात्राओं ने शिविर में प्रतिभाग किया। समापन अवसर महिला थाना अध्यक्ष संतोष कुमारी एवं दीपिका परामर्शी सबला संस्था द्वारा बालिकाओं के उत्साह बढ़ाने हेतु बतौर अतिथि शामिल हुई।
      आपको बता दें कि, महिला थाना अध्यक्ष ने कहा कि, इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है कि, बालिकाएं आगे की शिक्षा पूरी करें और अपने आप को समाज में कामयाब बनकर पहचान बनाएं। बालिकाएं सशक्त निडर साहसी मुखर बनकर अपना भविष्य संवारे। उन्होंने कहा कि, विषम परिस्थितियों में 1090 181 112 हेल्पलाइन नंबर डायल कर अपने आप को सुरक्षित कर सकती हैं।
       सपना संस्था की परामर्शी दीपिका ने कहा कि, आज हर क्षेत्र में बालिकाएं अपनी पहचान बना रही हैं। बस हिम्मत आत्मविश्वास मजबूत करने की जरूरत है। बालिका शिक्षा के रिसोर्स पर्सन एसएस पांडे ने पुरूतन छात्रा सम्मेलन का उद्देश्य बताते हुए कहा कि, सरकार की मंशा है कि, इन विद्यालयों से कक्षा 8 पास आगे की शिक्षा जारी रखें। अगर किसी छात्रा द्वारा कोई तकनीकी प्रशिक्षण या उच्च शिक्षा पूरी की जा रही है। तो उसे  प्रोत्साहित किया जाए।
     श्री पांडेय ने कहा कि, आज हमारी बेटियां किसी से कम नहीं है। बस उन्हे विद्यालय, घर, परिवार, समाज समय-समय पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहे। नीता पांडे ने बताया कि, इस विद्यालय की कई बालिकाएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर चुकी है और बाकी कर रही है। मेरे द्वारा समय समय बच्चों के बीच आपसी बातचीत कर उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास करती रहती हूं। इस अवसर पर जीवन कौशल विकास   प्रशिक्षण की रिसोर्स पर्सन शालिनी पांडे, पूर्णकालिक शिक्षिका अवंतिका, शाजिया, मकसूद, साक्षी, सुनीता, अंशकालिक, शिक्षक कृपाशंकर, अपर्णा मिश्रा, सुधा, आसमा सिद्दीकी, लेखाकार रणविजय पाल द्वारा बालिकाओं को आगे बढ़ने और अपनी पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को किराए के रूप में 50 रुपए धनराशि वितरित की गई। संचालन शाजिया मकसूद व वार्ड अनीता पांडेय द्वारा व्यक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ