बोध कथा : राजा की नादानी

एक राजा के पास कोई ज्योतिषी आया और बोला-राजन, अमुक तिथि को अमुक नक्षत्र में भारी बरसात होगी । उस वर्ष का पानी जिस पर पड़ेगा वह व्यक्ति पागल हो जाएगा ।
    राजा चिंतित हुआ । मंत्री को बुलाया और सलाह ली कि पूरी प्रजा को कैसे पानी से बचाया जाए ?
    अंत में निर्णय हुआ कि इस बात को गोपनीय रखा जाए तथा सिर्फ रानी और कुछ चुनिंदे सलाहकारों को पानी पड़ने से बचा लिया जाए ।
    हुआ भी ऐसा । पूरी प्रजा और महल के तमाम सैनिक पानी पड़ने से पागल हो गए । सभी पागलों ने मिलकर राजा और सलाहकारों पर धावा बोल दिया और उन सबको मार डाला ।
                   -सलिल पांडेय, मिर्जापुर ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ