महराजगंज मे गरीबों को भोजन के लिए जनता किचन का किया गया शुभारंभ।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: संपूर्ण देश कोरोना वायरस की महामारी के संकट से जूझ रहा है और इस महामारी से बचाव के लिए पूरे देश में पहले 21 दिनों का लाक डाउन और फिर 19 दिन का लॉक डाउन किया गया है। लाक डाउन की वजह से गरीब, मजदूरों तथा रोज कमाकर रोज खाने वालों के सामने खाने की जटिल समस्या आ गई है। इसी के मद्देनजर आज नगर पंचायत महराजगंज के रायबरेली रोड पर स्थित मां जसवंत्री देवी प्रांगण में क्षेत्राधिकारी महराजगंज राघवेंद्र चतुर्वेदी, कोतवाली प्रभारी महराजगंज अरुण कुमार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सरला साहू व उनके पति जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू के नेतृत्व में जनता भोजनालय की व्यवस्था जनहित में की गई। जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर अपना सहयोग प्रदान किया।
      आपको बता दें कि, जनता भोजनालय द्वारा तैयार भोजन को आज सायं काल की बेला में क्षेत्राधिकारी महराजगंज, थाना प्रभारी महराजगंज, महराजगंज नगर पंचायत अध्यक्षा व उनके पति जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू तथा सम्मानित नागरिकों की उपस्थिति में गरीबों को भोजन वितरित किया गया। 
     इस पुनीत मानवीय पहल से अब महराजगंज नगर व क्षेत्र में कोई भी गरीब मजदूर भूखे पेट नहीं सोएगा और न ही उसको भुखमरी का शिकार होना पड़ेगा। महराजगंज विकासखंड रायबरेली जनपद का पहला एक ऐसा विकासखंड होगा जो पूरे विकास खंडों के लिए एक नजीर साबित होगा। 
      भोजन वितरण के दौरान वरिष्ठ लिपिक रामचंद्र, जमुना प्रसाद, भरत लाल, समाजसेवी बाबादीन यादव, राजकुमार दीक्षित, राधा रमण त्रिपाठी, सभासद विनीत वैस्य, अंकुर गुप्ता, श्याम लाल साहू, विजय धोनी दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ