संपूर्ण लॉकडाउन में चोरों की बढ़ी सक्रियता।। Raebareli news ।।

लाकडाउन में दो अलग-अलग वारदातों में अज्ञात चोरों ने किया लाखों का वारा न्यारा

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: संपूर्ण  लाक डाउन के दौरान जहां एक ओर आम जनजीवन ठप हो गया है, तो वहीं दूसरी ओर चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। बीती रात अज्ञात चोरों ने दो स्थानों पर हाथ साफ किया। एक जगह पर तो लगभग पांच लाख रुपए की नगदी, तीन मोबाइल सेट व कुछ जेवरात चोरी होने की बात कही जा रही है, तो दूसरी जगह ब्लॉक दीवार से सटी एक पान की गुमटी में चोरों ने गुमटी के नीचे वाला पटरा उखाड़कर दुकान के अंदर रखा पान मसाला, नकदी और रेजकारी पर हाथ साफ किया।
      आपको बता दें कि, पहली घटना नवोदय चौराहे पर की है जहां ओमप्रकाश उर्फ सद्धू पुत्र राम लखन बनिया जो कस्बा महराजगंज के वार्ड संख्या 8 के रहने वाले हैं। बताते हैं कि, वह अपनी पक्की दुकान व मकान नवोदय जाने वाली सड़क पर बनवा रखी है। वहीं किराना और जनरल मर्चेंट का काम करते हैं। घटना बीती रात की बताई जाती है कि, अज्ञात चोरों ने दो मंजिले पर लगे लोहे के जाल को उठाकर घर के अंदर प्रवेश किया, और बेड पर सो रहे ओम प्रकाश और उनकी पुत्री के मुंह पर बेहोशी करने वाला कोई स्प्रे डाल दिया। इसके बाद बेड के सिरहाने पर बने काउंटर से 2-2 हजार और 500 के नोटों की गड्डी जो लगभग 5 लाख रुपए बताई गई है साथ में 3 मोबाइल और सोने चांदी के जेवरात, उठा ले गए। जबकि वहां और रखे 10 की 8-10 की गड्डियां व अन्य छोटे नोट नहीं ले गए, साथ ही उसी में रखा सोने का मंगलसूत्र और कुछ और जेवरात भी चोर उठा ले गए।
       घटना की जानकारी के बारे में बताया जाता है कि, सुबह जब ओमप्रकाश की दुकान नहीं खुली तो सामान लेने आए कुछ  ग्राहकों ने शटर खटखटाया कोई प्रतिक्रिया न होने पर पड़ोसी भी एकत्र हो गए और लगभग सुबह 8:30 बजे काफी शोर मचाने पर ओमप्रकाश और उसके परिवार में उसकी पत्नी उठी और देखा तो रुपए जेवर गायब थे। यह घटना उन्होंने पड़ोसियों को बताई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। समाचार लिखने तक भुक्तभोगी ने अभी रिपोर्ट नहीं दी गई थी।
     मामले में कोतवाल का कहना है कि, तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
      उधर दूसरी घटना ब्लॉक दीवाल से  सटी पान और मसाले की गुमटी  में भी गुमटी के नीचे का पटरा उखाडकर  अज्ञात चोरों ने पान मसाला और गल्ले में रखी रेजगारी चुरा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। भुक्तभोगी गिरजा शंकर चौरसिया निवासी ग्राम टूक ने बताया कि, लाक डाउन लागू होने के बाद उसने अपनी दुकान बंद कर रखी थी। आज वह बाजार आया था। वह अपनी दुकान के पास गया, तो देखा नीचे के पटरे टूटे हुए हैं। दुकान का ताला खोलकर उसने देखा कि, दुकान में रखा लगभग 3 हजार रुपए का पान मसाला पुडिया व लगभग डेढ़ सौ रुपए की रेजकारी गायब मिली। भुक्तभोगी ने पुलिस को सूचना नही दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ