रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जहां एक ओर पूरा देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है तो वहीं ऐसे समय में किसी गरीब व बेसहारा व्यक्ति को भोजन कराना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। जिससे पुण्य की प्राप्ति होती है। यह उद्गार आज महराजगंज क्षेत्र के अलारगंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में भोजन के पैकेट वितरण के दौरान युवा भाजपा नेता व समाजसेवी देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ नीलू सिंह व्यक्त कर रहे थे।
आपको बता दें कि, जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरण करने के उपरांत नीलू सिंह ने पत्रकारों को बताया कि, क्षेत्र के अलारगंज व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में सैकड़ों लोगों को भोजन के पैकेट बांटे गए हैं और यह कार्यक्रम अनवरत चलता रहेगा तथा ऐसे समय में गरीबों की सेवा करना ही सबसे बड़ा कर्त्तव्य है। यदि किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की आवश्यकता है, तो उनके दूरभाष नंबर पर सूचित करें, जो 24 घंटे चालू रहता है। उस व्यक्ति की हर संभव मदद की जाएगी।
अंत में उन्होंने कहा कि, सरकार और शासन द्वारा की गई अपील को ध्यान में रखते हुए, लोग सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखें। हर थोड़ी देर पर अपने हाथ साबुन से धुले और अनावश्यक लोग घर से बाहर न निकले, न हीं ज्यादा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाएं, कोरोना महामारी से बचने का यही उपाय है।
इस मौके पर आकाश सिंह, मंगली सिंह, दस्शू सिंह, अनुपम जायसवाल, सत्यम, कालिका तिवारी, सत्यम त्रिवेदी, रामकुमार सिंह आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ