क्षेत्रीय विधायक ने क्षेत्र के क्वॉरेंटाइन सेंटरों का किया सघन दौरा
लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं
शिवगढ़/रायबरेली: कोरोनावायरस को लेकर फैली महामारी से लॉकडाउन के बाद आने वाले शरणार्थियों को क्वॉरेंटाइन करने के लिए विकासखंड क्षेत्र के 5 विद्यालयों को अधिग्रहित किया गया, जिसमें जनता इंटर कॉलेज, न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज, श्री बरखंडी विद्यापीठ इंटर कॉलेज, श्री शिव कुमार त्रिवेदी कैरियर प्लस इंटर कॉलेज व केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़ में लगभग 800 शरणार्थियों को रखा गया है। रोके गए शरणार्थियों का हालचाल लेने के लिए क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत ने सभी स्थलों का निरीक्षण किया। वहां पर उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों से सभी के खाने-पीने की सुविधाओं के विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त की और हिदायत दी कि, क्वॉरेंटाइन होने वाले सभी लोगो की देख रेख में किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। नाश्ता भोजन निर्धारित समय पर सभी को मिलना चाहिए अन्यथा किसी प्रकार की कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आपको बता दें कि, क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत ने भारतीय जनता पार्टी के 5 लोगों को देखरेख के लिए भी नामित किया, केंद्रीय विद्यालय में रतीपाल रावत, श्री बरखण्डी विद्यापीठ इंटर कॉलेज में जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र प्रताप सिंह भदोरिया, कैरियर प्लस इंटर कॉलेज में अनुज मौर्य तथा जनता इंटर कॉलेज में शरद सिंह को सुबह के नाश्ते की जिम्मेदारी देते हुए वहां की देखरेख के लिए भी लगाया गया है।
क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का हर व्यक्ति सिपाही है और हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि, इस तरह की महामारी के समय हम लोगो की सुविधानुसार बढ़ चढ़कर मदद करे। अपने को सुरक्षित रखते हुए सभी की सुविधाओं का ध्यान दें, क्वॉरेंटाइन हो रहे लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
उपस्थित प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि, उपजिलाधिकारी महराजगंज विनय कुमार सिंह के निर्देश के अनुसार सभी विद्यालयों को क्षेत्रीय प्रधानों व ब्लाक प्रमुख ने गोद लिया है, सारे क्वॉरेंटाइन सेंटरों के खाद्यान्न की व्यवस्था भी जन प्रतिनिधियों के माध्यम से की जा रही है।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष शिवगढ़ राकेश कुमार सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह, पूर्व प्रधान सरायक्षत्रधारी विष्णु कुमार गोस्वामी, राजबहादुर सिंह, उमेश सिंह के अलावा पंकज मिश्रा, ललित तिवारी, राहुल दुबेदी, दीप चंद्र साहू, पुनीत गुप्ता, मोनू सिंह, सचिन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ