वरिष्ठ अधिवक्ता शिव बहादुर दुबे दी के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील महराजगंज के जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता शिव बहादुर द्विवेदी 70 का आज निधन हो गया। उनके निधन पर यहां शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर अधिवक्ताओं, अधिकारियों के साथ-साथ प्रबुद्धजनों ने गहरा शोक जताया है।
       आपको बता दें कि, श्री द्विवेदी राघोपुर गांव के रहने वाले थे और तहसील तथा जिला मुख्यालय पर वकालत करते थे। उनकी गणना विद्वान अधिवक्ताओं में की जाती थी। किसके साथ साथ वह श्री रामचरितमानस के प्रकांड विद्वान भी थे।
       उनके निधन पर महराजगंज बार एसोसिएशन महराजगंज के अध्यक्ष शिवसागर अवस्थी, विद्यासागर अवस्थी, ज्योति प्रकाश अवस्थी, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी, भूपेश मिश्रा, प्रदीप श्रीवास्तव, सतीश द्विवेदी, कमलेश पाल, बलवंत प्रसाद शुक्ला, नागेंद्र सिंह, सरोज गौतम, सर्वेश अवस्थी, सत्यप्रकाश मिश्रा, विनोद कुमार सिंह, अतुल पांडेय सहित अधिवक्ताओं ने शोक जताया है।
      वहीं ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ,पूर्व भाजपा विधायक राजाराम त्यागी, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, वरिष्ठ समाजसेवी नंद कुमार पांडे, सरदार फतेह सिंह, लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव,  रमेश अवस्थी,  विवेक पांडे आदि ने भी गहरा शोक जताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ