युवा भाजपा नेता नीलू सिंह द्वारा क्वॉरेंटाइन सेंटर में जाकर मदद का सिलसिला जारी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र में प्रशासन की ओर से क्वॉरेंटाइन सेंटरों का प्रशासनिक व्यवस्था के बावजूद रोजमर्रा की इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं के वितरण में समाजसेवी तेजी से आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में युवा भाजपा नेता नीलू सिंह ने पूरे सुखाई मजरे अतरेहटा में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर पर जाकर यहां रुके सभी 136 लोगों को मंजन, ब्रश, जीभी और नहाने के लिए साबुन वितरित किया।
    आपको बता दें कि, सेंटर पर रह रहे परदेसियों को उपयुक्त सामान वितरण के उपरांत नीलू सिंह ने हमारे संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि, यह रोजमर्रा की जरूरतों का सामान बाजार बंद होने के कारण लोगों को नहीं नसीब हो पा रहा था। जिसके चलते उन्होंने आज यहां से शुरुआत की है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
      इसी क्रम में विद्यालय के प्रबंध तंत्र से जुड़े राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी ने नीलू सिंह के कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की है, और समाज के अन्य सक्षम लोगों से इसी प्रकार की मदद करने के काम में आगे आने की अपील की है।
    इस मौके पर सेना में कार्यरत सैनिक कपिल सिंह ने भी नीलू सिंह का सहयोग किया। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि, इन शिविरों में जा जा कर लोगों की समस्या जानकर उनका निवारण करें।
     इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री सुधा अवस्थी, मंगली सिंह, राजेश, कौशलेंद्र प्रताप सिंह केपी, राकेश मिश्रा, अनुपम जायसवाल, दस्सु सिंह, अन्नू सिंह, आरती मिश्रा, संगीता जायसवाल, शक्तिि रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ