रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर पर समाजसेवियों द्वारा खुलकर परदेसियों की मदद करने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में क्षेत्र के डॉक्टर अंबेडकर महाविद्यालय और इंटर कॉलेज में बने सेंटर में ठहराए गए 190 लोगों को दोनों टाइम भोजन सामग्री बनवाकर वितरित करवाने का काम जिला पंचायत सदस्य व पूर्व प्रमुख रामशंकर चौधरी द्वारा सुचारू रूप से किया जा रहा है।
आपको बता दें कि, आज 5 वें दिन विद्यालय में सभी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए सुबह 9:30 बजे भोजन में दाल, चावल, पूड़ी, सब्जी, सलाद, पापड़ वितरण किया गया।
इस मौके पर परदेसीयों ने बताया कि, यहां रुक कर उन्हें घर जैसा ही माहौल मिल रहा है। सभी ने भोजन की क्वालिटी की प्रशंसा की है।
आपको यह भी बता दें कि, इस केंद्र पर दोनों वक्त चाय और बिस्किट तथा पाव मक्खन की व्यवस्था जिला पंचायत सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात साहू द्वारा कराई जा रही है। प्रभात साहू ने भी सेंटर पर जाकर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने का अनुरोध करते हुए सभी लोगों से सरकार के निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।
इस मौके पर सुरक्षा अधिकारी एसआई विभाकर शुक्ला, प्रमोद कुमार अवस्थी, वैभव मिश्रा, प्रदीप कुमार चौधरी, इन्दल मौर्य आदि लोग भी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ