जिला पंचायत सदस्य व पूर्व शासकीय अधिवक्ता ने बांटे मास्क और सैनिटाइजर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के राजा चंद्रचूड़ सिंह विद्यापीठ इंटर कॉलेज में रोके गए 32 परदेसियों को भी नियमित रूप से उनके भोजन, पानी आदि की व्यवस्था चेयरमैन सरला साहू द्वारा कराया जा रहा है।
     आपको बता दें कि, नगर की चेयरमैन सरला साहू ने पूरे सेंटर को पहले सैनिटाइज कराया गया और नगर पंचायत कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। कोतवाल अरुण कुमार सिंह द्वारा यहां सुरक्षा के लिए दो पुलिस के कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं।
       आज भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू व पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव ने सेंटर पर पहुंचकर रुके सभी लोगों का हालचाल लिया और सोशल डिस्टेंसिंग में सब को एकत्र कर मास्क प्रदान किए।
    उन्होंने लोगों से कहा कि, वह लोग मास्क अवश्य लगाएं और नगर पंचायत द्वारा यहां रखवाये गए सैनिटाइजर से समय-समय पर हाथ की सफाई करते रहे, तथा सभी लोग शांति बनाए रखें, और शासन के दिशा निर्देशों को मानते हुए उनका पालन करें।
      इस मौके पर नगर पंचायत के जमुना प्रसाद, राधे रमण तिवारी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ