प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: शुक्रवार को डलमऊ में महिलाओं ने वट सावित्री पूजन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किया।कोरोना महामारी की वजह से सरकार के दिशानिर्देशों को मानते हुए कई महिलाओं ने घर पर ही पूजा किया। महिलाओं ने वट सावित्री पूजन में पति की दीर्घायु और सुख शांति की कामना की।
आपको बता दें कि, क़स्बा डलमऊ में महिलाओं ने अपने घर तथा कुछ महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे जाकर पूजन किया। बट सावित्री पूजन प्रतिवर्ष जेष्ठ मास की अमावस्या को किया जाता है। बट सावित्री व्रत को स्त्रियां विशेष पर्व के रूप में मनाती है। इस व्रत में स्त्रियां बरगद के वृक्ष का विधिवत पूजन कर 1127 या फिर 108 परिक्रमा करते हुए भगवान विष्णु और यमदेव से सौभाग्य को अखंड और अक्षुण्य बनाए रखने की कामना करती हैं।
मान्यता है कि, वटवृक्ष सावित्री पूजा लंबी आयु सुख समृद्धि और अखंड सौभाग्य देने के साथ ही हर तरह की कलह और संताप मिटाने वाली होती है। लाक डाउन के चलते जहां कुछ सुहागन स्त्रियों ने वटवृक्ष के नीचे पूजा अर्चना की, तो वहीं कुछ स्त्रियों ने लाक डाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बरगद की टहनी मंगा कर अपने घर में ही टहनी की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना करके अपना व्रत पूरा किया।
बट सावित्री व्रत पूजन में यूनिता शर्मा, शिखा जायसवाल, सरिता, सीमा, प्रियंका आदि सुहागिनों ने पूजन कर अपने पति की दीर्घायु के लिए कामना की।

0 टिप्पणियाँ