रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: बड़े मंगल के पावन पर्व पर बैसवारा सेवा संस्थान के अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में 21 युवाओं ने जिला चिकित्सालय रायबरेली के ब्लड बैंक में 21 यूनिट रक्तदान किया।
आपको बता दें कि, इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एन.के. श्रीवास्तव ने कहा कि, बैसवारा सेवा संस्थान के कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं, जिन्होनें इस वैश्विक महामारी में रक्तदान किया है। रक्तदान की आवश्यकता हमें तब महसूस होती है जब हमारा कोई अपना रक्त के लिए तड़पता है।
बैसवारा सेवा संस्थान के अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि, हमारे द्वारा किये गये रक्तदान से किसी का जीवन बचाया जा सकता है, हमें आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि देश आज वैश्विक महामारी कोरोना से जंग लड़ रहा है, इस वक्त रक्त की आवश्यकता भी पड़ सकती है, इसलिए अन्य समाजसेवी संगठन भी रक्तदान करने हेतु आगे आना चाहिए।
रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से अनुराग दीक्षित, सुयश मिश्रा, अभिषेक प्रताप सिंह, निखिल चन्दानी, प्रशान्त सिंह, मनु सिंह, ऋतिक सिंह, शशांक द्विवेदी, हरदीप, अनिल रावत, विभू बाजपेयी, यशवीर सिंह, बब्बन, अभय सिंह, विवेक अवस्थी, सत्यम शुक्ला, आशुतोष पाण्डेय, सारांश मिश्रा रहे।

0 टिप्पणियाँ