कोर्ट बंद होने का फायदा उठाते हुए अधिवक्ता ने की धान की अगैती खेती।। Raebareli news ।।

बगैर रासायनिक खाद और कम से कम कीटनाशक का प्रयोग कर खेती करते हैं अधिवक्ता सरोज गौतम
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: उधर कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार द्वारा संपूर्ण लाक डाउन लागू किए जाने के साथ कचहरिओं में ताला लटक गया। लेकिन हुनरमंद और कर्मठ व्यक्तित्व के धनी क्षेत्र के जाने-माने अधिवक्ता व भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सरोज कुमार गौतम ने खेती के क्षेत्र में समय का सदुपयोग कर कुछ नया करने की ठानी है, और उन्होंने साडे चार बीघा अगैती धान की फसल तैयार करने का संकल्प लिया है, और इस संवाददाता ने आज नारायणपुर गांव का भ्रमण किया, तो उनके खेतों में धान की रोपाई हो चुकी थी। उनका दावा है कि, जब लोगों की बेढ़न की रोपाई होगी। तो उनकी धान की फसल में बालियां आना शुरू हो जाएंगी। इसके बाद उन्होंने इन्हीं खेतों में अगली फसल की एडवांस में योजना भी मन में बना रखी है।
     आपको बता दें कि, महराजगंज तहसील में वकालत करने वाले सरोज गौतम नारायणपुर गांव के रहने वाले हैं और उनकी गणना क्षेत्र में जागरूक प्रगतिशील किसान के रूप में की जाती है। उनका दावा है कि, विगत गेहूं की फसल में जहां अन्य किसानों को उत्पादन में काफी नुकसान हुआ था, बावजूद इसके उन्होंने 15 कुंतल प्रति बीघा के हिसाब से गेहूं की उपज हासिल की थी। 
     उन्होंने यह भी बताया कि, आमतौर पर किसान अधिक फसल लेने के लिए रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग करते हैं। इसके बजाय वह जैविक खाद के इस्तेमाल पर ज्यादा जोर देते हैं, और समय-समय पर वैज्ञानिक तरीके से खेती करके समय पर पानी, समय पर उसकी निराई गुड़ाई आदि करके कम से कम कीटनाशक का इस्तेमाल करके अच्छी उपज प्राप्त करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ