सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या की सीबीआई जांच हो यह आत्महत्या नहीं हत्या प्रतीत होती है-धर्मेन्द्र सिंह।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: करणी सेना भारत के यूपी प्रदेश प्रवक्ता धर्मेन्द्र सिंह ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर बडा प्रश्न खडा करते हुए कहा है कि, यह आत्महत्या नहीं हत्या प्रतीत हो रहा है। करणी सेना भारत की सरकार से मांग है कि, इसकी  सीबीआई जांच हो।
जिसप्रकार से लगातार बालीवुड के अंदर से स्टारो द्वारा आवाजे उठाई जा रही है। निश्चित तौर पर यह हत्याकांड है। और इसकी सीबीआई जांच होगी तो बडे-बडे नामचीन हस्तियों के मुखौटे उतर जाएंगे। बालीवुड मेंं भाई भतीजावाद हाबी है। एक गांव का युवा लगातार आगे बढ़ रहा था। जिसे इंडस्ट्रीज के कुछ लोगों को निश्चित चुभने लगा था। अगर महाराष्ट्र सरकार व भारत सरकार गंभीरता दिखाते हुए सीबीआई जांच करवाती है, तो दूध का दूध पानी का पानी साफ हो जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ