पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, एक पक्ष की तरफ से कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव सेनपुर मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला में बृहस्पतिवार की सुबह विवादित स्थल पर टीन की चादर तानने के प्रयास में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें 5 लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। उधर दूसरा पक्ष समाचार लिखे जाने तक अपनी रिपोर्ट लिखाने कोतवाली नहीं पहुंचा है।
     आपको बता दें कि, गांव में शिव देवी पत्नी अमृतलाल का उसके पड़ोसी से एक जमीन के मामले को लेकर दीवानी न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। पुलिस को दी गई तहरीर में शिव देवी ने आरोप लगाया है कि, आज सुबह तड़के उसके प्रति पक्षी प्रेमनाथ और उसकी दो लड़कियों रश्मि दिव्यांशी तथा पत्नी संजू ने जबरन छप्पर की जगह लोहे की चद्दर डालना शुरू कर दिया। 
     इस पर शिव देवी ने कहा कि, जब मामला अदालत में है, तो ऐसा क्यों कर रहे हो, शिव देवी का कहना है कि, इसी बात पर उत्तेजित होकर प्रेमनाथ उसकी पत्नी तथा दोनों लड़कियों ने लाठी-डंडों के साथ उन पर हमला बोल दिया। जिसमें शिव देवी और उनके पुत्र वीरेन्द्र सहित तीन लोग घायल हो गए।
     पुलिस ने मामले में शिव देवी की तहरीर के आधार पर प्रेमनाथ उसकी पत्नी संजू और दोनों पुत्रियों रश्मि व दिव्यांशी के विरुद्ध प्रथम सूचना दर्ज कर लिया है। घायलों का डॉक्टरी मुआयना भी कराया गया है।
     यह भी पता चला है कि, दूसरे पक्ष की ओर से भी 2 लोग घायल हुए हैं। लेकिन उन्होंने समाचार लिखने तक कोतवाली पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी है। 
      कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, मामले में एक पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। यदि दूसरा पक्ष शिकायत लेकर आता है, तो अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ