रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव बेडसरी मजरे सिकंदरपुर में खेत में धान की पौध लगा रहे किसान को दबंग ने मौके पर जाकर लाठियों से जमकर पीटा। जिससे किसान व उसके परिवार के एक सदस्य को गहरी चोटें आई हैं। पुलिस ने भुक्तभोगी की तहरीर पर 4 लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।
आपको बता दें कि, गांव निवासी उग्रसेन सिंह पुत्र वेद नारायण सिंह ने आरोप लगाया है कि, वह और विजय सिंह अपने खेत में धान की पौध डालने गए थे। तभी गांव के ही सत्यम सिंह व शिवम सिंह के अलावा धीरेंद्र और जितेंद्र लाठियां लेकर मौके पर पहुंच गए, और धान की पौध डालने से मना किया। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो चारों ने मिलकर लाठियों से उसे तथा विजय सिंह को जमकर पीटा। चिल्लाने पर प्रति पक्षी गण वहां से भाग गए।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने बताया कि, मामला दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ