घायल युवक ने पुलिस अधीक्षक की चौखट पर लगाई न्याय की गुहार।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विगत 4 दिन पूर्व महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के लोनार मजरे बघेल गांव में जमीनी विवाद को लेकर देर रात एक युवक को गांव के ही 4 दबंगों ने कुल्हाड़ी तथा लाठी-डंडों से जमकर मारा पीटा था, जिसके बाद से ही दबंग प्रतिपक्षीगण आए दिन गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिससे हैरान व परेशान होकर पीड़ित युवक ने स्थानीय थाने में न्याय न मिलता देख पुलिस अधीक्षक की चौखट पर जाकर न्याय की गुहार लगाई है।
      आपको बता दें कि, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के लोनार मजरे बघेल गांव निवासी विनय कुमार सिंह पुत्र राम प्रताप सिंह उम्र 26 वर्ष, 31 मई को शाम 6 बजे अपने खेत की मेड बांध रहा था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही दबंग प्रति पक्षी गण राम लखन सिंह, रघुवीर सिंह पुत्र ननकू सिंह, राम किशोर सिंह पुत्र गजराज सिंह, गुरु प्रसाद सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह एक राय होकर अमादा फौजदारी गाली गलौज करने लगे, भुक्तभोगी के मना करने पर उसे (विनय सिंह) को लाठी-डंडों से जमकर मारा पीटा। जिसमें विनय सिंह के सर पर गहरी चोटें आई हैं।
      तो वहीं विनय सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा तो पंजीकृत कर लिया है लेकिन अभी तक किसी भी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई है। खुलेआम घूम रहे चारों दबंगों का आलम यह है कि, भुक्तभोगी घायल को जान से मारने की लगातार धमकी दे रहे। जिससे हैरान व परेशान तथा स्थानीय थाने में न्याय न मिलता देख घायल विनय सिंह ने पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई है। अब देखने वाली बात यह होगी कि, न्याय प्रियता के मामले में जनपद वासियों के दिलों पर राज करने वाले पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई भुक्तभोगी विनय कुमार सिंह को न्याय दे पाते हैं या नहीं। यह बात तो समय के गर्भ में है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ