तहसील कर्मचारियों ने शेष बचे हुए लोगों के जांच की मांग की
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: एंटीजन किटे पर्याप्त न हो पाने की वजह से तहसील परिसर में आज महज 50 लोगों का ही कोरोना टेस्ट किया जा सका। तहसीलदार, नायब तहसीलदार के अलावा लेखपाल, राजस्व संग्रह अमीन व तहसील स्टाफ के अलावा कुछ अधिवक्ताओं ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया। कोरोना टेस्ट के उपरांत राहत की बात यह रही कि, सभी 50 लोग नेगेटिव पाए गए।
आपको बता दें कि, तहसील में उमड़ रही भीड़ के चलते अधिकारी, कर्मचारी कोरोना संक्रमण के भय से आशंकित हो रहे थे, तहसीलदार विनोद कुमार सिंह के आग्रह पर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर भावेश कुमार ने तहसील परिसर में एक टीम भेजकर 50 लोगों का एंटीजन किट के द्वारा टेस्ट कराया, जिसमें तहसीलदार विनोद कुमार सिंह,नायब तहसीलदार रामकिशोर वर्मा, रीडर तहसीलदार अंजनी कुमार बाजपेई, अधिवक्ताओं भूपेश मिश्रा, ज्योति प्रकाश अवस्थी सहित एसडीएम और तहसीलदार, नॉयब तहसीलदार के स्टाफ के कर्मचारियों कुछ लेखपालों और संग्रह अमीन ने अपना टेस्ट कराया है।
डॉक्टर भावेश कुमार ने बताया कि, आज 50 किटें ही उपलब्ध थी, जिन लोगों का आज परीक्षण किया गया है उनमें किसी को भी कोरोना पॉजिटिव नहीं निकला है। हालांकि अभी लगभग 100 से अधिक राजस्व कर्मी का टेस्ट होना शेष है। इसके अलावा अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक, वकीलों के मुंशीयो के अलावा क्षेत्राधिकारी, कार्यालय कर्मचारियों का टेस्ट अभी नहीं हो पाया है।
आज के इस अभियान में लैब टेक्नीशियन विवेक कुमार , अखिलेश कुमार, लैब असिस्टेंट राजेश वर्मा, एन एन ए अमर सिंह व दीक्षा वर्मा ने टेस्टिंग का काम किया है।

0 टिप्पणियाँ