ब्यूरो रिपोर्ट अंबेडकरनगर
अम्बेकरनगर: दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे चार अभियुक्तों को जैतपुर पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को चारों आरोपियों को जेल भेज दिया।
आपको बता दें कि, घटना का मुकदमा एक दिन पहले जैतपुर थाने में दर्ज हुआ था। इसमें आरोप था कि, दहेज के लिए पति समेत सास, ननद व देवर ने मिलकर विवाहिता को फांसी के फंदे पर लटका दिया।
गत मंगलवार को आजमगढ़ जनपद के थाना पवई सुल्तानपुर निवासी विक्रमाजीत यादव ने जैतपुर थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि, उसकी पुत्री बेबी का दहेज के लिए जैतपुर थाना क्षेत्र के रंडौली निवासी पति संजय यादव, देवर अजय यादव, सास बदामा देवी व ननद सीमा ने मिलकर हत्या कर दिया।
उसे अक्सर इन लोगों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मामले में केस दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोप है कि, घटना के बाद ससुरालीजन मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मंगलवार की रात विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया।
जैतपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्त ने बताया कि, चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई भी तेजी से सुनिश्चित कर रही है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी में एसआई छत्रपाल, सिपाही ओमेंद्र पटेल, अतुल कुमार, महिला सिपाही नेहा व रीनू शामिल रहीं।

0 टिप्पणियाँ