वरिष्ठ समाजसेवी शिव हरक शुक्ला हुए गगन के चांद सितारे।। Raebareli news ।।

 


रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के कुशल गंज मजरे अलीपुर गांव के रहने वाले वरिष्ठ समाजसेवी और प्रगतिशील किसान शिव हरक शुक्ला उम्र लगभग 81 वर्ष का निधन हो गया है। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। सैकड़ों की तादाद में लोगों ने उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर शोक जताया है।

    आपको बता दें कि, शिवहरक शुक्ल पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, आज सुबह तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी हलोर के शिवपुरगांव के पास उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, पूर्व प्रमुख राम शंकर चौधरी, भाजपा नेता प्रभात साहू, इंद्र देव शुक्ला, जगदेव शुक्ला, सूर्य नारायण शुक्ला, ओम प्रकाश शुक्ला, राम प्रकाश शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रविराज सिंह, ग्राम प्रधान अलीपुर आदि लोगों ने गहरा दु:ख जताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ