रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के हरदोई गांव में आज सोमवार को 9:30 बजे एक 20 वर्षीय विवाहिता ने अपने पिता के घर डांट की डली छत की सरिया से दुपट्टा गले में बांधकर फांसी लगा ली, और उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर घर कोहराम मच गया। बताते हैं कि, अभी 20 दिन पहले ही उसकी शादी महराजगंज कस्बे के युवक से हुई थी। चौकी क्षेत्र थुलेहडी के हरदोई गांव के रहने वाले शफीक की बीस वर्षीय पुत्री सीमा बानो अपने मायके आई हुई थी। बताते हैं कि, 9:30 बजे, तो वह घर के बाहर मोबाइल से बात कर रही थी। अचानक वह अंदर चली गई। उसकी उसकी छोटी बहन व भाई वाहर काम कर रहे थे। जब काफी देर तक सीमा बानो घर से बाहर नहीं निकली, तो छोटी बहन ने घर के अंदर जाकर देखा, तो वह डाट वाली छत की सरिया में दुपट्टा का गले में फदा डाल कर झूल रही थी। यह देख वह रोती चिल्लाती बाहर निकली, उसकी चीख पुकार सुन कर आस-पास के लोग एकत्र हुए। सीमाबानों को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
आपको बता दें कि, सूचना पुलिस को दी गई। थुलेहडी पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीमाबानो ने फासी क्यों लगाई, मामला अभी तक प्रकाश में नहीं आया है।

0 टिप्पणियाँ